2500 लीटर गुड़ लाहान और 32 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त

–शाजापुर—
आबकारी विभाग द्वारा जिले में विगत तीन दिवस में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, परिवहन, संग्रहण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान चलाकर 2500 लीटर गुड़ लाहान जप्त कर नष्ट किया गया। वही 32 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। तीन दिवस की कार्यवाही में कुल 16 प्रकरण भी बनाए गए।

जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंदाकनी दीक्षित से प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के दल द्वारा विगत 16, 17 एवं 18 जनवरी को जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। 16 जनवरी को शुजालपुर क्षेत्र में गश्त एवं दबिश के दौरान दो न्यायालयीन प्रकरण बनाए गए। 17 जनवरी को सुंदरसी थाना के पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा माधवपुरदेवड़ा कंजर डेरे पर दबिश दी गई। इस दौरान 1000 किलोग्राम गुड़ लाहान जप्त कर मौके पर नष्ट किया गया तथा 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। दल ने 6 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किए। 18 जनवरी को बेरछा थाना पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बंगाली कंजर डेरे पर दबिश दी, जिसमें 1500 किलोग्राम गुड़ लाहान एवं 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। जप्त किया गया गुड़ लाहान मौके पर ही नष्ट किया गया। बंगाली कंजर डेरे में कार्यवाही के दौरान 8 न्यायालयीन प्रकरण भी बनाए गए।

16 जनवरी को शुजालपुर क्षेत्र की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सुरेश पटेल, आबकारी आरक्षक श्री लखन सिसोदिया, नगर सैनिक श्री भगवान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 17 जनवरी की माधवपुर देवड़ा कंजर में की गई कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बीएल दांगी, सुन्दरसी थाना प्रभारी श्री एलएस देवड़ा, आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री मिनाक्षी बोरदिया, उपनिरीक्षक श्री प्रदीप तोमर, पुलिस मुख्य आरक्षक श्री राजेश यादव, आरक्षक श्री मुकेश एवं आबकारी आरक्षक श्री अमित शर्मा एवं नगरसैनिक श्री दिनेश शर्मा व बाबुलाल गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 18 जनवरी को बंगाली कंजर डेरे पर दी गई दबिश में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बीएल दांगी, थाना प्रभारी श्री रवि भण्डारी, आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री मिनाक्षी बोरदिया, उपनिरीक्षक श्री भोपालसिंह, पुलिस आरक्षक श्री राजेश एवं नयन तथा आबकारी आरक्षक श्री अमित शर्मा व श्री दिनेश कौशिक तथा नगरसैनिक श्री दिनेश शर्मा एवं बाबुलाल गुर्जर शामिल थे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, परिवहन, संग्रहण की रोकथाम के लिए कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |