फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ईनाम घोषित

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ईनाम घोषित
—-शाजापुर–
पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव ने दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन-तीन हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर कोतवाली थाना में आईपीसी 420, 406, 409, 120बी एवं 3/6 निक्षेपकों के हितों के संरक्षण अधिनियम 2000 में दर्ज प्रकरण के फरार आरोपी गोपीलाल पिता रतनलाल सूर्यवंशी निवासी ग्राम साफ्टी एवं गोवर्धन पिता गोपीलाल मण्डोर निवासी काकड़ी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 3-3 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जो कोई भी व्यक्ति सूचना देगा या गिरफ्तारी करायेगा, उसे उक्त ईनाम की राशि दी जायेगी। इनकी सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।

——-
दुष्कृत्य के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ईनाम घोषित
—-शाजापुर–
पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव ने दुष्कृत्य के फरार आरोपी सलमान अली पिता अजीज अली निवासी सारंगपुर जिला राजगढ़ की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 2 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जो कोई भी व्यक्ति सूचना देगा या गिरफ्तारी करायेगा, उसे उक्त ईनाम की राशि दी जायेगी। सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |