बिहार के कटिहार इलाके में मचा कोहराम

बिहार के कटिहार नाव हादसे में कुल 9 लौगों की मौत हो गई। आज रविवार को 7 शव बरामद किए गए। शनिवार को दो शव निकाले गए थे।बरारीथाना के पश्चिमी बाड़ी नगर पंचायत के बरंडी नदी में शनिवार को घटित नाव हादसा हुआ था। 7 लोगों की लाश पुलिस ने  एसडीआरएफ की मदद से बरामद कर ली गई है । थानाध्यक्ष विधान चंद्र ने बताया कि 2 की लाश शनिवार की शाम ही बरामद कर ली गई थी। रात 12:00 बजे तक सघन अभियान के तहत  गोताखोर और एसडीआरएफ की मदद से अन्य लोगों की लाश को बरामद किया गया । घटना स्थल पर देर रात तक बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। मिलने वाली हर लाश पर परिजन चिग्घार मार कर रो रहे थे।

रविवार की सुबह 5 वर्षीय बच्चे की लाश मिली । इस प्रकार से नाव हादसा में नदी में डूबे सातों लोगों की लाश  बरामद करने में कामयाबी मिली। पुलिस ने कब्जे में लेकर इनके पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है । पुलिस ने बताया कि संबंधित नाव में कुल 09 लोग सवार थे । जिसमें दो लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव हादसे में मरे सभी लोग मरघिया गांव के वार्ड नंबर चार और दो के निवासी थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |