पुलिस प्रशासन व नगर निगम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से चाइना डोर बेचने वाले आरोपियों के अवैध मकान/दुकान को किया जमींदोज

उज्जैन*पुलिस प्रशासन व नगर निगम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से चाइना डोर बेचने वाले आरोपियों के अवैध मकान/दुकान को किया जमींदोज*।
🔅 *थाना क्षेत्र महाकाल 02, थाना नीलगंगा में एक आरोपी के मकान को किया ध्वस्त*।
🔆 *थाना महाकाल, कोतवाली , नीलगंगा व खाराकुआ पर पूर्व में चाइना डोर विक्रेताओं के विरुद्ध किए गए है प्रकरण पंजीबद्ध*।

SDM उज्जैन *श्री संजीव साहू* व नगर पुलिस अधीक्षक *श्री पल्लवी शुक्ला* व *श्री वंदना चौहान* , नगर निगम जोन अधिकारी *श्री साहिल मैदावाला* , नगर निगम अधिकारी *श्री लीलाधर दोराया*, अतिक्रमण विरोधी मुहिम प्रभारी *श्री अनीता जैन* ,थाना प्रभारी महाकाल *श्री मुनेंद्र गौतम* व थाना प्रभारी नीलगंगा *श्री तरुण कुरील*, थाना प्रभारी कोतवाली *श्री अमित सोलंकी* की उपस्थिति में थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधित चाइना डोर का क्रय विक्रय करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कर उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की गई।

उज्जैन में चाइना डोर से गला कटने के कारण हुई छात्रा की मौत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन के प्रतिबंध व धारा 144 लागू करने के बाद भी शहर के कई पतंग व्यापारी प्रतिबंधित चाइना डोर चोरी छुपे बेचते हैं , इनसे हादसे होते है।
चाइना डोर विक्रेताओं पर उज्जैन पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना महाकाल, कोतवाली , नीलगंगा व खाराकुआ पर चाइना डोर विक्रेताओं के विरूद्ध पूर्व में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है तथा चाइना डोर विक्रेताओं विरुद्ध उज्जैन पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है ।
इसी तारतम्य में पुलिस प्रशासन व नगर निगम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 16/01/22 को *थाना महाकाल क्षेत्र में चाइना डोर बेचने वाले 02 आरोपियो* का अवैध मकान/दुकान को ध्वस्त किया गया, व इसी प्रकार *थाना नीलगंगा क्षेत्र में चाइना दौर एक विक्रेता आरोपी* पर सख्त कार्यवाही करते हुए उनके अवैध मकान/दुकान को जमीदोज किया गया ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |