राय बुलार भट्‌टी के परिवार को वीजा ना देने पर SGPC ने जताई नाराजगी

अमृतसर: बलविंदर सिंह जटाणा की तस्वीर से पर्दा हटाते हुए एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी।पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गीत SYL में दिखाई देने वाला बलविंदर जटाणा और ननकाना साहिब गुरुद्वारा के लिए जमीन देने वाले राय बुलार भट्‌टी की तस्वीर को शनिवार गोल्डन टेंपल में बने सिख अजायब घर में लगा दिया गया है। तीन महीने पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इन तस्वीरों को लगाने का फैंसला किया था। वहीं SGPC ने राय बुलार भट्‌टी के परिवार के ना पहुंचने पर खेद भी प्रगट किया है।राय बुलार भट्‌टी की तस्वीर के बारे में बताते हुए एसजीपीसी प्रधान।गौरतलब है कि पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनका गीत SYL रिलीज किया गया था। उसी गीत से सुर्खियों में आए बलविंदर जटाणा की तस्वीर को गोल्डन टेंपल के सिख अजायब घर में इसे स्थापित किया गया है। उनके साथ ही 15वीं सदी के मुस्लिम जमींदार और गुरु नानक देवी के शिष्य राय बुलार भट्‌टी की तस्वीर को भी यहां स्थापित किया गया है। राय बुलार भट्‌टी वह इंसान हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के लाहौर में गुरुद्वारा ननकाना साहिब के लिए 18500 एकड़ जमीन को दान कर दिया था। SGPC ने इस दौरान खेत प्रगट किया कि राय बुलार भट्‌टी के परिवार को भारत सरकार ने वीजा ही उपलब्ध नहीं करवाया। इनके अलावा हरिंदर सिंह रणिया और भाई जोगिंदर सिंह की तस्वीर को भी स्थापित किया गया।परिवार ने भी जताया ऐतराजराय बुलार भट्‌टी के पाकिस्तान में बसे परिवार ने भी वीजा ना मिलने पर खेद प्रकट किया है। पाकिस्तान में लाहौर हाई कोर्ट के वकील सलीम भट्‌टी ने एतराज जताया कि एक तरफ SGPC उनके पूर्वजों को इतना सम्मान दे रही है, लेकिन वहीं उन्हें वीजा तक नहीं दिया गया। लेकिन यह पहली बार नहीं है। 2018, 2019 और 2020 में भी उनका वीजा रिजेक्ट कर दिया गया था।चलती मीटिंग में साथियों संग 2 इंजीनियरों की हत्या कीयह घटना 23 जुलाई 1990 की है। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित दफ्तर में सतलुज-यमुना लिंक नहर बनाने को लेकर मीटिंग चल रही थी। रोपड़ के रहने वाले बलविंदर जटाणा अपने साथ बलबीर सिंह फौजी, जगतार सिंह पिंजोला और हरमीत सिंह भाओवाल के साथ वहां पहुंच गए। यह कहा जाता है कि जटाणा ने वहां पहुंचकर अपने साथियों के साथ SYL के चीफ इंजीनियर और सुपरिटेंडिंग इंजीनियर एमएस सिकरी और अवतार औलख की हत्या कर दी।इसके बाद जटाणा की तलाश में पंजाब पुलिस ने उनके परिवार के चार सदस्यों दादी द्वारकी कौर, चाची जमशेर कौर, बहन मनप्रीत कौर और भांजे सिमरनजीत सिंह को जिंदा जला दिया था। जटाणा पर 16 लाख का इनाम घोषित कर दिया गया था। इसके बाद 4 सितंबर 1991 को जटाणा अपने साथी चरणजीत सिंह चन्ना के साथ साधुगढ़ गांव की तरफ जा रहे थे। दोपहर के वक्त उन्होंने आगे पुलिस का नाका देखा। जिसके बाद वह बगल में स्थित खेतों से भागने लगे। वहां पुलिस ने उन्हें गोली मारकर एनकाउंटर कर दिया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |