चंडीगढ़ पुलिस कोर्ट में केस साबित करने में फेल; 2 महिलाओं समेत 6 बरी

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर चोरी के एक मामले को कोर्ट में साबित करने में चंडीगढ़ पुलिस और पब्लिक प्रोसिक्यूटर फेल साबित हुए हैं। मामले में सभी 6 आरोपियों को जिला अदालत ने बरी कर दिया है। मौजूदा मामले में सेक्टर 3 थाना पुलिस ने वर्ष 2016 में केस दर्ज किया था। ट्रेसपासिंग, चोरी, सबूत मिटाने, रिकवरी और आपराधिक साजिश रचने की धाराएं केस में लगाई थी।तत्कालीन DSP(सेंट्रल) सतीश कुमार की सुपरविजन में जांच के लिए SIT गठित की गई थी। बता दें कि हेरिटेज फर्नीचर को चंडीगढ़ से गुपचुप तरीके से विदेश एक्सपोर्ट कर इसे विदेशों में ऑक्शन में नीलाम करवाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। नीलामी रुकवाने के लिए केंद्र सरकार तक मांग की जा चुकी है।कोर्ट ने जिन आरोपियों को बरी किया है उनमें सेक्टर 25 के सुनील कुमार(33), अनिल कुमार(25) और राजेश कुमार(32) कांसल के फकीर चंद(46) को गिरफ्तार किया था। वहीं सेक्टर 25 की सकीला और उषा उर्फ स्वीटी नामक महिला ने कोर्ट में सरेंडर किया था यह सभी जमानत पर चल रहे थे। मामले में आरोपी सुनील, अनिल और राजेश के वकील यादविंद्र सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने हेरिटेज फर्नीचर चोरी केस में वाहावाही लूटने के लिए निर्दोष लोगों को फंसा दिया जबकि असली आरोपी कोई और थे। वहीं क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसके सामने कोई रिकवरी नहीं हुई और पुलिस ने सिर्फ उससे बरामद सामान की शिनाख्त करवाई थी। इसके अलावा मामले में कोई स्वतंत्र गवाह नहीं रखा गया था। वहीं घटनाक्रम को लेकर समय का अंतर भी सामने आया था। वहीं रिकवरी भी संदेह के दायरे में थी।आधी रात को चुराया गया था फर्नीचरमामले में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स, सेक्टर 10 के जुनियर असिस्टेंट विनोद कुमार शिकायतकर्ता थे। रात को 12 से सुबह 9 बजे तक कॉलेज में अजीत सिंह नामक चौकीदार ड्यूटी पर रहता था। 18 जनवरी, 2016 को रात 11 बजे वह उस जगह पहुंचा जहां हेरिटेज फर्नीचर रखा होता था। 19 जनवरी सुबह 5.30 पर फिर वह वहां पहुंचा और पाया कि गोदाम का लॉक टूटा हुआ था। हेरिटेज फर्नीचर चैक करने पर उसने पाया कि 15 हेरिटेज सोफा चेयर्स और एक हेरिटेज वूडन टेबल गायब था। कोई इसे चुरा ले गया था।फर्नीचर आरोपियों से बरामद करने का दावा किया थाकेस की जांच के दौरान पुलिस ने सुनील , अनिल, राजेश और फकीर चंद को गिरफ्तार किया था। पुलिस दावे के मुताबिक इनका 4 दिन का रिमांड लेकर इनसे 10 बेशकीमती हेरिटेज सोफा चेयर्स और वारदात में शामिल 2 ऑटो रिक्शा बरामद कर लिए गए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी कबाड़ी का काम करते थे और चोरी का सामान छिपाने में एक्सपर्ट थे। मामले में सेक्टर 25 की सकीला और उषा उर्फ स्वीटी नामक महिला ने कोर्ट में सरेंडर किया था। इनका 1 दिन का रिमांड लेकर पुलिस ने 3 टूटे ताले और चेन बरामद की थी। इसकी बरामदगी लेजर वैली, सेक्टर 10 के नाले से दिखाई गई थी। आरोपियों का 1 दिन और और रिमांड लेकर नाहन(हिमाचल प्रदेश) के जंगली इलाके से पांच और हेरिटेज सोफा चेयर बरामद करने का दावा किया गया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

SC के आदेश पर गठित हुई SIT… प्रमोद वर्मा, कल्याण चक्रवर्ती और वाहिनी सिंह करेंगे मंत्री विजय शाह केस की जांच, जानिए इनके बारे में     |     मध्य प्रदेश में एक जून से लागू होगा स्मार्ट पीडीएस सिस्टम, 87 फीसदी पूरा हो चुका eKYC का काम     |     घर में बने मंदिर में किया था पाप… एमपी की युवती से दुष्कर्म करने वाला नोएडा का कंपनी संचालक लखनऊ से गिरफ्तार     |     इंदौर के सराफा बाजार पहुंचे सीएम मोहन, मंत्रिमंडल के साथ उठाया चटपटे व्यंजनों का लुत्फ     |     मोहन कैबिनेट की बैठक में CS ने ओढ़ा भगवा, तो गुस्साई कांग्रेस! पूछा- अब अफ़सर भी राजनीति करेंगे?     |     CM मोहन ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय को दी नर किंग कोबरा की सौगात, पक्षियों को अपने हाथ से खिलाया दाना     |     पुष्पा फिल्म की तर्ज पर नीलगिरि लकड़ियों की तस्करी, चार ट्रक जप्त     |     MBA बताकर कराई शादी, पति निकला 8वीं फेल… कांग्रेस विधायक और परिवार पर बहू के आरोप, मामला दर्ज     |     लव मैरिज के 7 साल बाद पति भगा ले गया दूसरी लड़की, हैरान कर देगा पति-पत्नी और वो का अनोखा मामला     |     ‘कार्रवाई नहीं तो तोड़ देंगे लव जिहादियों के घर…’ उज्जैन में लगी महापंचायत, पुलिस को दिया अल्टीमेटम     |