100 करोड़ की 5.737 हेक्टेयर (27 बीघा) शासकीय जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई

उज्जैन 13 जनवरी। बड़नगर स्थित शासकीय भूमि रकबा 5.737 हेक्टेयर लगभग 27 बीघा जमीन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 100 करोड़ है, पर से अतिक्रमण हटाते हुए शासन के पक्ष में कब्जा लिया ले लिया गया है। उक्त भूमि पूर्व में सक्षम न्यायालय के द्वारा शासकीय घोषित की गई थी ।

आज उक्त भूमि पर से कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर एसडीएम सुश्री निधि सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री रविंद्र बोयट न, तहसीलदार श्री राधेश्याम पाटीदार, दिवाकर सुलिया थाना प्रभारी श्री मनीष मिश्रा एवं नगर पालिका अधिकारी श्री संदेश शर्मा की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाते हुए कब्जा लिया गया। उल्लेखनीय है इस जमीन पर राजेश ओरा निवासी बड़नगर द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था तथा बार-बार समझाईश देने के बाद भी कब्जा नहीं हटा रहा था ।उक्त भूमि पर बच्छराज जिनिंग फैक्ट्री के गोडाउन थे। जिन को हटाने के भी निर्देश जारी किए गए थे। राजस्व व पुलिस अमले द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए एक अरब से अधिक कीमत की जमीन को कब्जे में ले लिया गया है।

क्रमांक 0130 रश्मि देशमुख/जोशी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |