आर्यवीर-वीरांगना सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री; SSP ने आधी रात की फोर्स ब्रीफिंग

मुरादाबाद: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद आ रहे हैं। सीएम यहां दिल्ली रोड पर आवास विकास बुद्धि विहार फेस टू में आयोजित आर्यवीर एवं वीरांगना कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार से ही तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे स्टेट प्लेन से भदासना हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से वे डेढ़ बजे सर्किट हाउस आएंगे।आयोजन स्थल सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार फेस टू में है। यहां महात्मा नारायण स्वामी के 75 वें निर्वाण दिवस पर आर्य वीर महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 2 बजे सीएम इसमें हिस्सा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे।SSP हेमंत कुटियाल ने देर रात आयोजन स्थल पर फोर्स ब्रीफिंग की।सफाई से लेकर सुरक्षा तक सभी इंतजाम मुकम्मलमुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिलने के बाद पुलिस -प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से शुक्रवार से ही तैयारियां की जा रही हैं। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार को कई घंटे तक आयोजन स्थल पर रहकर सीएम की सुरक्षा का खाका तैयार किया। डीएम शैलेंद्र सिंह ने भी आयोजन स्थल पर जाकर पूरे कार्यक्रम और तैयारियों का जायजा लिया था। इसके अलावा नगर निगम की टीमों को पूरे इलाके में साफ-सफाई के विशेष इंतजाम के लिए लगाया गया है।आज दोपहर करीब 1 बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे सीएम योगी। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों ने रातभर तैयारियां कीं।SSP ने रात में की फोर्स ब्रीफिंगमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर एसएसपी हेमंत कुटियाल ने देर आयोजन स्थल पर पूरे जिले की फोर्स को कॉल किया। इसके अतिरिक्त आसपास के जिलों की फोर्स को भी सीएम सिक्योरिटी में लगाया गया है। रिजर्व पुलिस और पीएसी के जवान भी सीएम सिक्योरिटी में तैनात रहेंगे। एसएसपी आयोजन स्थल पर ही फोर्स ब्रीफिंग कर सभी अधिकारियों को उनकी ड्यूटी समझाईं।देर रात आयोजन स्थल पर पुलिस अधिकारी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |