8वीं के तीन बच्चे गए थे बिलासपुर घूमने, इधर फैल गई बच्चा चोरी की अफवाह

भिलाई: भिलाई के तीन नाबालिग बच्चे अचानक ट्रेन में बैठकर बिलासपुर चले गए। इधर किसी ने बच्चा चोरी होने की अफवाह फैला दी। सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस अलर्ट हो गई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि तीनों एक साथ पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन की तरफ गए हैं। पुलिस ने तुरंत जीआरपी की सहायता ली। बच्चों की फोटो सभी रेलवे स्टेशन में शेयर की गई। इस तरह पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले किया।वैशाली नगर थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों बच्चों को पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया गया है। बच्चा चोरी जैसी कोई बात नहीं थी। यह महज अफवाह है। बच्चों ने पुलिस को बताया कि तीनों 8वीं में पढ़ते हैं और एक दूसरे के दोस्त हैं। उन्होंने बिलासपुर घूमने जाने का प्लान बनाया था। गुरुवार शाम को स्कूल से आने के बाद तीनों घर में बिना परिजनों को बताए निकल गए थे।तीनों अवंतीबाई चौक आए फिर वहां से सुपेला चौक होते हुए पॉवर हाउस स्टेशन पहुंचे। यहां से ट्रेन में बैठकर तीनों बिलासपुर चले गए। इधर परिजनों ने अलग-अलग थानों में बच्चा चोरी होने की शिकायत लिखाई। दुर्ग पुलिस को जब बिलासपुर जीआरपी ने बच्चों के मिलने की जानकारी दी उन्होंने परिजनों को बताया कि उनके बच्चे सुरक्षित हैं। वो बिलासपुर चले गए थे। वहां से वे तीनों लौट रहे हैं। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को जैसे ही बच्चे पॉवर हाउस पहुंचे पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में लिया और प्यार से पूछताछ की।गौरव पाठक की तस्वीर।दो बच्चे पढ़ते हैं एमजीएम स्कूल मेंसुपेला पुलिस के मुताबिक मुरुम खादन फरीद नगर निवासी गौरव पाठक और रामनगर निवासी वैभव तिवारी दोनों एमजीएम स्कूल में 8वीं के छात्र हैं। तीसरा लड़का चंदन साहू गौरव का दोस्त वे दोनों एक ही जगह ट्यूशन में पढ़ते हैं। गौरव और वैभव ने जब बिलासपुर जाने का प्लान बनाया तो गौरव ने अपने दोस्त चंदन को भी ले चलने की बात कही। इस तरह तीनों एक दूसरे से मिले और बिलासपुर चले गए।वैभव तिवारी की फोटो।बच्चा चोरी की अफवाह से पूरी रात परेशान रही पुलिसगुरुवार देर शाम जैसे ही वैशाली नगर और सुपेला थाने में बच्चा चोरी होने की शिकायत मिली पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने खुद मोर्चा संभाला। पूरे शहर में चप्पे-चप्पे में पुलिस की नाकेबंदी की गई। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। बच्चों की तस्वीरें सभी थानों और जीआरपी थानों में भेजी गई। तब जाकर बच्चों के बारे में जानकारी मिली कि तीनों एक साथ हैं और बिलासपुर रेलवे स्टेशन में दिखे हैं।एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने की लोगों से अपील।दुर्ग पुलिस ने फिर लोगों से की अपीलशुक्रवार देर शाम तीनों बच्चों को उनके परिजनों के हवाले करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने एक बार फिर दुर्ग वासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी जैसी अफवाह न फैलाएं और न ही ऐसी अफवाहों से पैनिक हों। यदि कोई ऐसी स्थिति होती है या संदेही दिखता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। तीनों बच्चों को पुलिस तभी सकुशल बरामद कर पाई है, जब उनके परिजनों ने समय पर पुलिस को उनके गुमने की सूचना दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |