दिल्ली में सभी सुविधाओं के साथ 1100 जगहों पर मनाया जाएगा छठ महापर्व: सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार ने इस बार छठ महापर्व को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारियां तेज कर दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के बाद पहली बार दिल्ली में भव्य तरीके से 1100 जगहों पर छठ महापर्व मनाया जाएगा। 2014 में दिल्ली में केवल 69 स्थानों पर छठ पूजा मनाई जाती थी और दिल्ली सरकार 2.50 करोड़ रुपए पर खर्च करती थी, जबकि इस बार दिल्ली सरकार 25 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि भव्य तरीके से छठ पर्व मनाने के लिए छठ घाटों पर एलईडी स्क्रीन, पावर बैकअप, पीने का पानी, टॉयलेट, एम्बुलेंस व प्राथमिक उपचार समेत सभी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा। छठ घाटों पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस संभालेगी और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की तीव्रता कम हो गई है, लेकिन अभी गया नहीं है। इसलिए सब लोग कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन जरूर कीजिएगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियों के संबंध में कहा कि 30 और 31 अक्टूबर को छठ का त्यौहार है। पूरे देश के लोग मिलकर छठी मैया से आशीर्वाद मांगेंगे और सूर्य भगवान की पूजा कर उनसे आशीर्वाद मांगेंगे। हम सभी लोग अपने व अपने परिवार, सभी देश वासियों के स्वास्थ्य और उनकी तरक्की के लिए आशीर्वाद मांगेंगे। दो साल से हम सार्वजनिक रूप से बड़े स्तर पर छठ पूजा नहीं मना पाए थे, क्योंकि कोरोना था। हालांकि सब लोगों ने अपने-अपने घरों में छठ पर्व मनाया, लेकिन जिस तरह से हम सभी लोग बाहर आकर सामूहिक रूप से छठ महापर्व मनाते थे, वो नहीं मना पाए।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब से दिल्ली में हमारी सरकार बनी है, तब से हमने बहुत भव्य रूप से इस त्यौहार को मनाने का सिलसिला चालू किया है। पहले दिल्ली में छठ पूजा बहुत छोटे स्तर पर मनाई जाती थी। 2014 में केवल 69 स्थानों पर दिल्ली में छठ पूजा मनाई जाती थी, जिसको दिल्ली सरकार प्रायोजित करती थी। 2014 में दिल्ली सरकार छठ पूजा पर करीब 2.50 करोड़ रुपए खर्च करती थी और 69 जगहों पर मनाती थी। इस बार दिल्ली में 1100 स्थानों पर सामूहिक तौर पर छठ पूजा मनाई जाएगी। इन 1100 स्थानों पर छठ पूजा मनाने का पूरा खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी। हमारी सरकार बनने से पहले 2014 में छठ पूजा पर 2.50 करोड़ रुपए खर्च होते थे। वहीं इस बार हम छठ पूजा पर 25 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। दिल्ली के लोग छठ पूजा का त्योहार बड़े स्तर पर धूमधाम से मनाएं, इसके लिए दिल्ली सरकार इंतजाम कर रही है। इस बार दिल्ली सरकार ने छठ पर्व मनाने वालों के लिए खूब सारी तैयारियां की है। कोरोना की वजह से सभी लोग दो साल अपने-अपने घर में बंद थे, लेकिन इस बार सभी लोग अपने परिवार के साथ धूमधाम से छठ महापर्व मनाएंगे।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे लिए सबकी सुरक्षा सबसे जरूरी है। छठ पूजा के दौरान सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए दिल्ली पुलिस पूरा सहयोग करेगी और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। हर साल की तरह टेंट, साउंड सिस्टम, चेयर टेबल लगाए जाएंगे। जगह-जगह बहुत सारे एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। बहुत जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, उसे देखने के लिए भी लोग आते हैं। दिल्ली में अब 24 घंटे बिजली है, फिर भी अगर कहीं कोई फाल्ट आ जाए और उसकी वजह से स्थानीय स्तर पर बिजली चली जाए, तो हम लोगों ने उसके लिए हर जगह पावर बैकअप का भी इंतजाम किया है। हर जगह पीने के पानी का इंतजाम किया गया है, ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो। साफ-सफाई का भी विशेष इंतजाम किया गया है। लोगों की सुविधाओं के लिए जगह-जगह टॉयलेट का भी इंतजाम किया गया है। इसके अलावा, हर जगह एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार का भी इंतजाम किया गया है, ताकि अगर कहीं कोई बीमार हो जाए, तो उसे प्राथमिक उपचार दी जा सके।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी दिल्लीवासियों को छठ पूजा और दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि आप सब लोग बहुत खुश रहें। साथ ही, आप सभी से भी निवेदन है कि जब आप छठी मैया की पूजा करें तब अपने व अपने परिवार के लिए तो आशीर्वाद मांगेंगे ही, साथ ही अपने देश देशवासियों के स्वास्थ्य और देश की तरक्की व विकास के लिए भी जरूर आशीर्वाद मांगें। आप सभी छठी मैया से प्रार्थना कीजिएगा कि अब हम सबको कोरोना से मुक्ति दिलाएं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की तीव्रता कम हो गई है, लेकिन अभी पूरी तरह से गया नहीं है। इसलिए सभी लोग कोरोना का भी थोड़ा ध्यान रखिएगा और मास्क पहन कर रखिएगा। हालांकि जुर्माने का प्रावधान हटा दिया गया है, लेकिन अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है। बीमार होने से कोई फायदा नहीं है। इसलिए कोरोना के सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन जरूर कीजिएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |