अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में गोलीबारी में पांच की मौत

अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं। अब दक्षिणी अमेरिकी राज्य उत्तरी कैरोलिना से ऐसी ही खबर सामने आई है।जानकारी के मुताबिक, शाम पांच बजे के बाद यहां के एक रिहायशी इलाके में गोलीबारी हुई, जिसमें एक ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों के मारे जाने की खबर है।मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने वारदात में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। उनका कहना है कि इस घटना में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं इस मामले में रैले पुलिस विभाग की ओर से भी बयान जारी किया गया है। वारदात वाले इलाके में लोगों को आगाह किया गया है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। पूरे इलाके में सख्ती बढ़ा दी गई है। इसके अलावा इस मामले में उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने शहर के मेयर से भी बात की है और पूरे इलाके में सख्त कानून व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तरी कैरोलिना राज्य में हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आईं खबरों के मुताबिक, अरोपी की गिरफ्तारी जॉर्जिया से हुई है। इससे पहले खबर आई थी कि संदिग्ध फरार है। हालांकि, बाद में स्पार्टनबर्ग काउंटी शेरिफो ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि, रैले पुलिस विभाग की ओर से अभी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। शहर की मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने कहा, यह रैले शहर के लिए एक कष्टकारी औ दुखद दिन है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |