हरियाणा बॉर्डर पर देर रात खनन के दौरान गिरी चट्टान, 7 मजदूर दबे, 2 की मौत

हरियाणा के नूंह में बॉर्डर पर स्थित बिजासना गांव में गुरुवार देर रात 11 बजे खनन के दौरान पहाड़ से चट्टान गिर गई। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे के 7 मजदूर दब गए। 10 से ज्यादा गाड़ियां भी चट्टान के नीचे दबी हैं। वहीं हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के नाम अजहरुद्दीन (अगोन) और शहजाद (निहारिका हरिया) हैं। दोनों की मौत मौके पर ही हो गई थी। मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है। मलबे में दबे अधिकांश लोग हरियाणा के फिरोजपुर झिरका के रहने वाले हैं। यह सभी खनन के काम में जुटे हुए थे। बिजासना राजस्थान में स्थित है।

बता दें कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय 5 डंपर, 3 पॉकलैंड व 3 अन्य वाहन मौके पर खड़े थे। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहले सूचना थी कि हादसा हरियाणा की सीमा में हुआ, लेकिन बाद में पता चला कि जिस पहाड़ की चट्‌टान गिरी, वह राजस्थान की सीमा में है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि चिनावडा निवासी सहजू पुत्र नूर मोहम्मद द्वारा पहाड़ पर पिछले 5 सालों से अवैध खनन किया जा रहा था। यहां से छपरा, गंगोरा, बिजासना और लिवासना के क्रशर प्लांटों को पत्थरों की सप्लाई की जा रही थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध खनन कर्ता द्वारा हादसे में मरे लोगो के परिवार वालों को 2-2 लाख रुपए देकर मामले को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। रात को मौके पर कामा SDM दिनेश शर्मा, पहाड़ी कार्यवाहक तहसीलदार रमेश चंद वर्मा, खनिज विभाग ME आरएन मंगल सहित खनिज विभाग की टीमें पहुंची थीं।

बताया जा रहा है कि बिजासना में हुए हादसे की खबर मिलने के बाद रात को ही मौके पर पहुचे खनिज विभाग के अधिकारी सुबह 7 बजे से गायब हो गए और अन्य क्रशर जोन में जाकर बैठ गए। मौके पर पहाड़ी कार्यवाहक तहसीलदार रमेश चंद वर्मा उनका इंतजार करते रहे, मगर ME आरएन मंगल मौके पर नही पहुंचे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |