इलाज कराने लालू यादव सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती

किडनी का इलाज कराने सिंगापुर गए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज शुरू हो चुका है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्विटर पर दो तस्वीरें साझा की जिसमें से पहली तस्वीर में लालू प्रसाद यादव भगवान के आगे नतमस्तक नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में लालू यादव अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं वहीं उनके साथ उनकी बेटी मौजूद है। गौरतलब है कि लालू यादव किडनी संबंधी इलाज के लिए मंगलवार को सिंगापुर रवाना हो गए। उनके साथ उनकी बड़ी बेटी और राजद सांसद मीसा भारती भी सिंगापुर गई हैं। लालू यादव को शुगर और ब्लड प्रेशर की भी बीमारी है। सिंगापुर पहुंचने के बाद से रोहिणी आचार्य लगातार ट्विटर के माध्यम से लालू यादव की तस्वीरें शेयर कर रही हैं जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

रोहिणी आचार्य ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- मेरे पापा जैसा दुनिया में और कोई नहीं है, जिसकी रूह आसमान से ऊंची हो। अपने पिता को देखकर रोहिणी आचार्य ने लालू यादव का आशीर्वाद लिया और उन्हें सिंगापुर दिखाया। तस्वीरों को देखकर साफ देखा जा सकता है कि कैसे लालू सिंगापुर में अपने परिवार के साथ खुश नजर आ रहे हैं। लालू यादव की बेटी रोहिणी सिंगापुर में रहती हैं। तस्वीरों में लालू बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में उनकी फैमिली के साथ रहने की खुशी साफ देखी जा सकती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |