जिला मुख्यालय पर तैयार किये जा रहे 100 बिस्तरीय कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

शाजापुर, 13 जनवरी 2022/ कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला मुख्यालय पर बालक शासकीय उत्कृष्ट उमावि छात्रावास में 100 बिस्तरीय कोविड केयर सेंटर तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज तैयारियों का निरीक्षण कर जिम्मेदार अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए कोविड केयर सेंटर तैयार करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने सर्वप्रथम छात्रावास की भूतल विंग को तैयार करने के निर्देश दिये। सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया को कोविड केयर सेंटर के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। नगरपालिका सीएमओ को छात्रावास की साफ-सफाई कराने के लिए कहा। साथ ही विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी को भी छात्रावास भवन में तत्काल विद्युत कनेक्शन करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश, अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी श्री सुनील पटेल, कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री कोमल भूतड़ा, तहसीलदार श्री राजाराम करजरे, सीएमओ नगरपालिका श्री भूपेन्द्र दीक्षित भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |