Petrol-Diesel Price Today: 14 अक्टूबर को क्या हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Petrol-Diesel Price Today:ऑयल मा्र्केटिंग कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को अपडेट कर दिया है. यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी ले सकते हैं.

Petrol-Diesel Price Today: देश में रिटेल महंगाई पिछले 5 महीनों में सबसे ज्यादा है और महंगाई को काबू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से लगातार ब्याज दरों को महंगा किया जा रहा है. हालांकि आम लोगों अभी महंगाई से राहत देखने को नहीं मिल रही है. देस में पिछले 5 महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और आज यानी 14 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं. 14 अक्टूबर के दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आप अपने शहरों के ताजा दाम जान सकते हैं.

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जारी किए नए रेट

IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार बदलाव 22 मई को देखने को मिला था, जब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. उसके बाद महाराष्ट्र और मेघालय सरकार ने वैट मं कटौती कर अपने राज्य के लोगों को पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत देने का प्रयास किया था.

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहर पेट्रोल डीजल
मुंबई 106.31 94.27
दिल्ली 96.72 89.62
चेन्नई 102.63 94.24
कोलकाता 106.03 92.76
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

बता दें कि हर दिन 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में को अपडेट किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

SMS से पता करें आज के रेट

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |