तेज प्रताप यादव को मिली साईं बाबा की भभूत, बोले- मन में ख्याल आया और बाबा ने कृपा कर दी

पटना। बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने शिरडी के साईं बाबा के चमत्‍कार का दावा किया है। उनके अनुसार बुधवार को वे तब हैरान रह गए, जब उन्‍होंने घर और कार्यालय में मिले एक लिफाफे में साईं बाबा का भभूत पाया। इसके पहले उन्‍होंने बाबा को स्‍मरण करते हुए उनसे भभूत मांगा था।

शिरडी के साईं बाबा का बताया चमत्‍कार

तेज प्रताप यादव ने बताया कि उनकी शिरडी के साईं बाबा में बेहद आस्‍था है। साईं बाबा पर अब उनका विश्‍वास अटूट हो गया है। वे चमत्‍कारी पुरुष थे। तेज प्रताप ने कहा कि दिल से याद करने पर साईं बाबा अपना चमत्‍कार दिखाते हैं।

टीवी पर सीरियल देखते हुए आया ख्‍याल

तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि वे बुधवार को टीवी पर साई बाबा का सीरियल देख रहे थे। इसमें बाबा चमत्‍कारी भभूत देकर भक्‍तों के कष्‍ट दूर कर रहे थे। यह देखकर उनके मन में भी सवाल पैदा हुआ कि क्‍या साईं बाबा सच में चमत्‍कार कर सकते हैं?

साईं बाबा को स्‍मरण करते हुए मांगा था भभूत

तेज प्रताप के मुताबिक उन्‍होंने अपने जीवन में ऐसा चमत्‍कार आज तक नहीं देखा था। कहा कि साईं बाबा को याद करते हुए उन्‍होंने चमत्‍कार दिखाने की प्रार्थना की। बकौल तेज प्रताप, उन्‍होंने बाबा का स्‍मरण करते हुए उनसे भभूत का प्रसाद मांगा। इसका नतीजा हुआ कि उनके घर और कार्यालय में साई बाबा का भभूत आ गया। यह उन्‍हें लिफाफे में मिला।

अपने दावों से सुर्खियों में रहते हैं तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव अपने दावों के कारण अक्‍सर सुर्खियों में रहते हैं। वे खुद को कृष्‍ण का अवतार भी बता चुके हैं। वे कभी कृष्‍ण तो कभी शिव का वेश धारण कर अपनी तस्‍वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। तेज प्रताप यादव राष्‍ट्रीय जनता दल अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |