5G फोन खरीदने का झंझट खत्म, कंपनियों ने ग्राहकों के लिए निकाल लिया जबरदस्त तरीका

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दूरसंचार ऑपरेटरों (एयरटेल, जियो) ने 5G सुविधाओं के लिए उपयुक्त स्मार्टफोन के लिए सॉफ्टवेयर पैच के रोलआउट में देरी पर चिंता जताई है. दरअसल जब तक हैंडसेट…

भारत में कुछ दिन पहले ही 5G सर्विस लॉन्च की गई है. इसके बाद अब खबर आ रही है कि एप्पल, सैमसंग और गूगल जैसी कंपनियां अपने स्मार्टफोन को अपडेट करेंगी जिससे कि लोग 5G सर्विस का आनंद ले सकें. ये कंपनियां अपने डिवाइसेज को अक्टूबर से दिसंबर के बीच में अपडेट कर देंगी. गूगल ने भी अपने पिक्सल डिवाइसेज के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट रोल आउट करने की बात कही है. हालांकि गूगल ने इसके लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई है

वहीं शाओमी के इंडिया प्रेसिडेंट मुरलीकृष्षणन बी ने बुधवार को एक स्टेटमेंट में कहा कि कंपनी के नए आने वाले फोन तो 5G सपोर्ट के साथ आएंगे ही लेकिन जो कैपेबल स्मार्टफोन हैं उनमें दिवाली तक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए 5G सपोर्ट देने का काम किया जाएगा.

भारत में फिलहाल रिलायंस जिओ और भारती एयरटेल दो ऐसी टेलीकॉम कंपनियां हैं जो फिलहाल अपने 5G नेटवर्क लॉन्च कर चुकी हैं. एयरटेल का 5G नेटवर्क कॉमर्शियल लॉन्च हो चुका है जबकि जियो के 5G नेटवर्क का बीटा ट्रायल चल रहा है.

एयरटेल ने 8 शहरों में अपने 5G नेटवर्क को रोल आउट करना शुरू कर दिया है. इसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलिगुड़ी, नागपुर और वाराणसी हैं. वहीं जियो ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में ही बीटा ट्रायल शुरू किया है.

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दूरसंचार ऑपरेटरों (एयरटेल, जियो) ने 5G सुविधाओं के लिए उपयुक्त स्मार्टफोन के लिए सॉफ्टवेयर पैच के रोलआउट में देरी पर चिंता जताई है. दरअसल जब तक हैंडसेट 5G के लिए तैयार नहीं होंगे तब तक 5G नेटवर्क का कोई मतलब ही नहीं निकलेगा. इसके लिए फोन निर्माता कंपनियों को अपने हाईएंड हार्डवेयर वाले फोन को अपडेट करना होगा और इसके अलावा 5G हैंडसेटलॉन्च करने होंगे. जिससे कि लोग 5G सेवाओं का लाभ ले सकें.

सैमसंग इंडिया के स्पोक्सपर्सन ने बुधवार को कहा कि सैमसंग के पास 5G डिवाइसेज का एक बड़ा पोर्टफोलियो है. हम अपने ऑपरेटर पार्टनर्स के साथ काम कर रहे हैं और नवंबर तक हम OTA अपडेट्स के जरिए कई स्मार्टफोन को 5G सर्विस के लिए तैयार कर देंगे.

एपल का भी कहना है कि वो आईफोन को 5G सर्विस को सपोर्ट करने के लिए दिसंबर तक सॉफ्टवेयर अपडेट देगा. एपल का कहना है कि कैपेबल आईफोन को सॉफ्टवेयर अपडेट्स के जरिए 5G सर्विस के लायक दिसंबर तक तैयार कर दिया जाएगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक एपल अपने आईफोन 12 से ऊपर के मॉडल में अपडेट देगा और फिर आईफोन SE (थर्ड जेनरेशन) में अपडेट दिया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |