मास्क नहीं लगाने वालों के विरूद्ध होगी जुर्माना वसूली की कार्रवाई कलेक्टर ने जारी किए धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश

शाजापुर, 06 जनवरी 2022/ कोविड-19 के नये वैरिएंट ओमिक्रोन एवं कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश जैन ने जिले में सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क लगाए घूमने वालों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 144 के तहत जुर्माना वसूली की कार्रवाई करने तथा विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगाए जाने के संबंध में आदेश जारी किए है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जैन द्वारा जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेश के अनुसार कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम, बचाव तथा नियंत्रण के लिए जिले के सभी नागरिकों के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना अनिवार्य किया गया है। कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे कि मॉस्क का उपयोग नहीं करने वालो के विरूद्ध जुर्माना वसूली कार्रवाई करने के आदेश दिए है। इसी तरह विवाह समारोह आयोजन में मॉस्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और सेनेटाईजर का उपयोग करते हुए दोनों पक्षो को मिलाकर 250 लोगों की उपस्थिति की अनुमति दी है। अंतिम संस्कार या उठावना कार्यक्रम में अधिकतम 50 लोगो की उपस्थिति की अनुमति दी गई है। सार्वजनिक स्थलों पर मॉस्क का उपयोग करना बंधनकारी किया गया है। सभी अनुविभागीय अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक होने पर कंटेन्मेंट जोन घोषित कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें। साथ ही कलेक्टर द्वारा पूर्व में 23 दिसम्बर 2021 को जारी निर्देशो को भी यथावत लागू रखा गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |