शाजापुर कलेक्ट्रेट में हुआ आयोजन, 14 शासकीय सेवक हुए पुरस्कृत

माह के प्रथम कार्य दिवस पर वंदे मातरम एवं जन-गण-मन का गायन

बेस्ट एम्प्लाय ऑफ द मंथ के लिए दो अधिकारी-कर्मचारी पुरस्‍कृत

शाजापुर, 03 जनवरी 2022/ माह के प्रथम कार्य दिवस आज 03 जनवरी को कलेक्टर श्री दिनेश जैन की उपस्थिति में सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम् तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन गाया। इसके पूर्व कलेक्टर श्री जैन एवं अपर कलेक्टर श्रीमती राय ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।

14 शासकीय सेवक हुए पुरस्कृत

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिमाह पुरस्कृत किया जाता है। माह दिसंबर 2021 के कार्यो की समीक्षा के आधार पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों के बेहतर निराकरण के लिए लोक सेवा जिला प्रबंधक श्री आशय श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार श्री संदीप इवने, श्री आकाश शर्मा, सीईओ जनपद कालापीपल श्री आरके मंडल, सीएमओ नगरपालिका श्री भूपेन्द्र दीक्षित, बीएमओ मो. बड़ोदिया डॉ. अजीत राव, कालापीपल डॉ. जेपी दुबे, शुजालपुर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार तिवारी, महाप्रबंधक सीसीबी श्री केके रायकवार, कार्यालय सहायक सीसीबी श्री मनोज सक्सेना, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन, एलडीएम श्री ललित आचार्य, उर्जा विभाग सहायक ग्रेड-3 श्री संकेत त्रिपाठी तथा डाटा एन्ट्री ऑपरेटर पीएचई श्री शिशिर शर्मा को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |