पंचायत चुनाव, संवीक्षा के बाद 2671 नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए

शाजापुर, 24 दिसम्बर 2021/ त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के लिए जिले में प्रथम एवं द्वितीय चरण के तहत संवीक्षा के बाद 2671 नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत हुए। इनमें से 96 नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत हुए। इनमें जिला पंचायत सदस्य के 21, जनपद सदस्य के 185, सरपंच के 929 एवं पंच पद के लिए 1536 नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संवीक्षा के बाद जनपद पंचायत शाजापुर क्षेत्र के लिए जनपद सदस्य के 98, सरपंच के 505, पंच के 761 नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत हुए। इनमें 24 नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत पाए गए तथा 108 नाम वापस लिए गए।

इसी तरह जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया क्षेत्र के लिए जनपद सदस्य के 87, सरपंच के 424, पंच के 775 नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत हुए। इनमें 72 नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत पाए गए तथा 124 नाम वापस लिए गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर NH 52 पर कंटेनर और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत     |     भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता हुई आयोजित     |     मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिगों ने मिलकर की वारदात     |     गुना में नगर पालिका की टीम ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदार हुए आक्रोशित     |     प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले हुआ हादसा, ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे     |     श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल..     |     धार के गणपति घाट पर दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर ,लगी आग     |     गुना में महिला शिक्षक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला     |     मुरैना में नदी में नहाने उतरा युवक डूबा, हुई मौत     |     इंदौर में गणेश उत्सव की धूम: राजवाड़ा पर विशेष पूजा के साथ गजानन का हुआ आगमन     |