100 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त —शाजापुर जिले का मामला

100 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त
–शाजापुर-
जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, परिवहन, संग्रहण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आज अकोदिया थाना बल के साथ मखावत कंजर डेरा पर दबिश दी गई। इस दौरान 12000 लीटर गुड व महुआ लहान तथा 100 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 06 न्यायालयीन प्रकरण पंजीकृत किया।

उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार पंदरे, अकोदिया थाना प्रभारी श्री रमेश चंद्र आवासीया, आबकारी उपनिरीक्षक मीनाक्षी बोरदिया, श्री सुरेश पटेल, पुलिस उप निरीक्षक श्री रतन सिंह परमार, एएसआई श्री लखन वर्मा, बीट प्रभारी व आबकारी आरक्षक श्री अमित शर्मा, श्री लखन सिसोदिया, पुलिस आरक्षक श्री विपिन तोमर, श्री बलराम यादव, नगर सैनिक श्री दिनेश शर्मा, श्री भगवान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |