प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए ईवीएम का रेण्डमाईजेशन

शाजापुर
—-
त्रिस्तरीय पंचायत राज आम निर्वाचन 2021-22 के तहत प्रथम चरण में शाजापुर जनपद पंचायत क्षेत्र में संपन्न होने वाले निर्वाचन के लिए ईवीएम का प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर प्रेक्षक श्री एसबी सिंह, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्येन्द्र सिंह, राजनैतिक दल के प्रतिनिधि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के श्री मनोहर विश्वकर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री सतीश गुप्ता, ईवीएम नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री आईएस श्री केसी बाथम भी उपस्थित थे।

प्रथम चरण के रेण्डमाईजेशन में शाजापुर जनपद पंचायत के लिए रिटर्निंग अधिकारी को 93 ग्राम पंचायतों के 310 मतदान केन्द्रों के लिए कन्ट्रोल यूनिट के 43 बक्से तथा बेलेट यूनिट के 76 बक्से (एक बक्से में 10-10 मशीनें) आवंटित किये गये हैं। रेण्डमाईजेशन का कार्य एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी श्री मनीष खत्री एवं उनकी टीम द्वारा कराया गया।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |