बैंकर्स स्वरोजगर योजनाओं का लक्ष्य समय- सीमा में पूरा करें : मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan

निजी बैंक सामाजिक दायित्व का निर्वहन ठीक ढंग से करें: मुख्यमंत्री श्री चौहान

12 जनवरी को आयोजित स्वरोजगार मेले में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभायें

हर माह लक्ष्य निर्धारित कर पूरा करें

सीएम हेल्प लाइन में शिकायतें आना बैंकों की प्रतिष्ठा के अनुरुप नहीं

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बैंकर्स स्वरोजगार योजनाओं का लक्ष्य समय-सीमा में पूरा करें। भारत सरकार की स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन में जिम्मेदारी से कार्य करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनोज गोविल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित थे।

रोजगार सबसे बड़ी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के क्रियान्वयन एवं बेहतर परिणाम लाने के संबंध में निर्देश दिए। रोजगार सबसे बड़ी प्राथमिकता है। विशेष रूप से स्वरोजगार योजनाओं का प्रथमिकता से क्रियान्वयन करें। आर्थिक गतिविधियां तेजी से चलें। स्वरोजगार के लिए व्यवस्थित ढंग से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ऋण शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करें।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर राज्य स्तरीय स्वरोजगार मेले का आयोजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर राज्य स्तरीय स्वरोजगार मेले का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को अधिकाधिक प्रकरणों में ऋण स्वीकृत करें। जिला स्तर पर भी शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि विगत 9 नवम्बर से 26 नवम्बर तक 117 केडिट कैंप आयोजित किए गए और 51 करोड़ रूपये की राशि के मुद्रा ऋण स्वीकृत किए गए। इसी तरह प्रगति बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखें।

मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना में लक्ष्य के मुताबिक प्रगति बढ़ायें। योजना में 5 लाख हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए बैंक ध्यान देकर कार्य करें। निजी बैंक ठीक से क्रियान्वयन करें। अभी तक लगभग 2 लाख 82 हजार प्रकरणों में ऋण स्वीकृति जारी की गई है।

हर माह होगी स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर महीने स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करुंगा। सभी बैंकर्स गंभीरता से कार्य करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निजी बैंकों का परफार्मेंस ठीक नहीं है। भारत सरकार की योजनाओं में लापरवाही न बरतें।
प्रदेश प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में देश में अव्वल
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में प्रगति अच्छी है। राष्ट्रीयकृत बैंकों ने अच्छा कार्य किया है। इस योजना में हम देश में अव्वल हैं। योजनांतर्गत लक्ष्य की 115 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। भारत सरकार द्वारा 4.05 लाख का लक्ष्य प्रदाय किया गया था।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 7022 परियोजनाओं एवं 211 करोड़ मार्जिन मनी स्वीकृति का लक्ष्य है, जिसे समय पर पूरा करें। प्राइवेट बैंक हर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पीछे हैं। वे अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन ठीक ढंग से करें। किसी भी हालत में लक्ष्य पूरा करने में सहयोग करें।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की इस माह प्रगति अच्छी है। निजी बैंक बेहतर ढंग से कार्य कर लक्ष्य पूरा करें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तेजी से प्रगति बढ़ाई जाये। राष्रीग य निजी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अपने लक्ष्य समय पर पूरा करें। लक्ष्य हर माह के लिए तय किये जाएं और उसे उसी माह में पूरा करें। लक्ष्य वार्षिक या त्रैमासिक होने से समय पर पूरा करने में कठिनाई होती है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में एक महीने में अच्छी प्रगति हुई है लेकिन योजना का लक्ष्य समय-सीमा में पूरा करें।

सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में तीन सौ दिन से अधिक समय तक लंबित शिकायतों का तेजी से निराकरण करें। शिकायतें आना बैंकों की प्रतिष्ठा के विरुद्ध है। ऐसी स्थिति बनायें कि सबको आनंद और प्रसन्नता हो। संतुष्टि के साथ निराकरण करें। पात्र नहीं होने पर ही फोर्स क्लोज करें।

डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी की बैठकें हर माह हों

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकें हर महीने हों। स्वसहायता समूह की महिलाएं अच्छा कार्य कर रही हैं। उन्हें हर तरह की मदद पहुंचाएं।

#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |