तीन पीयूसी सेंटर के लायसेंस किये निलम्बित

उज्जैन 20 दिसंबर । कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देष पर नाॅन अटेन्मेन्ट सिटी उज्जैन शहर के वायु गुणवत्ता में सुधार लाने की दृष्टि से एक्शन प्लान के पालन में आज शहर मेें खाद्य विभाग एवं परिवहन विभाग के संयुक्त दल द्वारा पूर्व से संचालित पीयूसी सेंटर की जांच की व वस्तुस्थिति का निरीक्षण किया गया । जिसमें जोनवार प्रदूषण जांच केन्द्र माधव क्लब काॅम्पेलक्स उज्जैन द्वारा प्रदूषण जांच गुणवत्तापूर्ण नही किये जाने एवं पीयूसी सेंटर अक्सर बंद रहना पाया गया। उक्त पीयूसी का लायसेंस जिला परिवहन अधिकारी द्वारा मौके पर निलम्बित किया गया।

दल द्वारा अन्य केन्द्र चौहान प्रदूषण जांच केन्द्र मिशन कम्पाउन्ड की मौके पर जांच की । मशीने बंद होना पाये जाने पर परिवहन अधिकारी द्वारा लायसेंस को निलम्बित कर दिया गया । इसी प्रकार दल द्वारा साहनी टायर्स एण्ड प्रदूषण जांच केन्द्र को 72 क्षपणन मार्ग को मौके पर संचालित नही होने पर पीयूसी लायसेंस निलम्बित कियागया । अन्य पीयूसी सेंटर शिवशक्ति प्रदूषण जांच केन्द्र देवास रोड़ उज्जैन के निरीक्षण में पीयूसी सेंटर द्वारा वाहनों का पीयूसी करना एवं गुणवत्तापूर्ण जांच करना पाया गया एवं मौके पर कुछ वाहनों के पीयूसी दल द्वारा करवाये गये । कलेक्टर उज्जैन द्वारा आज टीएल समीक्षा बैठक में संचालित पीयूसी सेंटर का परिवहन खाद्य एवं आईटीआई के दल के साथ अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी के निर्देशन में आगामी एक सप्ताह में समस्त पीयूसी सेंटर का केलिब्रेषन एवं उनकी जांच करने के निर्देष दिये गये थे। वाहनों की पीयूसी कराने सभी सभी जिला अधिकारियों उनके अधिनस्थ वाहनों एवं अन्य समस्त वाहन संचालको से आग्रह किया गया है कि वे अपने वाहन का पीयूसी तत्काल कराये ताकि विभिन्न जांच में उन्हे अपरिहार्य स्थिति का सामना न करना पडे एवं कोई असुविधा न हो। अभियान चलाकर पीयूसी सेंटर एवं बिना पीयूसी संचालित वाहनों की सतत् एवं प्रभावी जांच की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |