पीठासीन एवं मतदान अधिकारियो के प्रशिक्षण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

शाजापुर, 18 दिसम्बर 2021/ जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के मतदान संपन्न कराने के लिए आज पीठासीन एवं मतदान अधिकारियो को मास्टर ट्रेनरों द्वारा शाजापुर के पंडित बालकृष्ण शर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाजापुर में दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने किया। उल्लेखनीय हैं कि मतदान दल के पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारी क्रमांक 01 को 18 एवं 19 दिसम्बर को शाजापुर एवं शुजालपुर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शाजापुर में दूसरी पाली के प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जैन ने प्रशिक्षणार्थी को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया को बारिकी से समझें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण जितना गंभीरता से लिया जाएगा, चुनावी कार्यो में उतनी ही आसानी होगी। सभी प्रशिक्षणार्थी अपने दायित्वों से भलीभांति अवगत होते हुए आयोग के निर्देशन में कार्य करें। प्रशिक्षण को लेकर जो भी शंका हो उसका मौके पर समाधान कर ही प्रशिक्षण स्थल को छोड़े।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभिलाष कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार श्री राजाराम करजरे, ई गवर्नेंस मैनेजर श्री बिरम सिंह सोंधिया, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |