*थाना तराना पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार

🟠 *10 पेटी देशी शराब एवं एक मोटर साईकिल कुल मश्रुका लगभग 85,000 का जप्त*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* व्दारा अवैध मादक पदार्थ, शराब विक्रेयता/परिहवहनकर्ता/निर्माणकर्ता एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने व आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक *डॉ. रविन्द्र कुमार वर्मा* , अनुविभागीय अधीकारी पुलिस अनुभाग तराना *श्री राजाराम आवाश्या* के नेतृत्व में थाना प्रभारी तराना *श्री संजय मंडलोई* द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को मय अवैध शराब के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

🟠 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना तराना पर आज दिनांक 09.12.21 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति मोटरसाईकल क्रमांक एमपी 13 एफएम 3598 पर अवैध शराब लेकर किसी अन्य व्यक्ति को देने के लिये कनार्दी जंगल बल्डे मे लेकर खड़ा है।

🟠 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
सुचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित किया गया व टीम गठित कर तत्काल मय फोर्स के रवाना होकर कनार्दी रोड पहुंचे व देखा की कनार्दी तरफ जंगल मे रोड़ किनारे एक व्यक्ति एक मोटर साईकल जिस पर टाट के दो बोरे दोनो साईड लटके हुए थे लेकर खड़ा था। जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया व पता पूछते आरोपी निवासी ग्राम देवीखेडा थाना मक्सी जिला शाजापुर का होना पाया गया। टाट के बोरो को चैक करते 10 पेटी सील बंद देसी शराब होना पाई गई । जिस पर से आरोपी की विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दण्डनिय पाया जाने से अपराध क्रमांक 653/2021 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🟠 *जप्त माल मश्रुका*
1. कुल 10 पेटी देशी शराब किमती 35000/ रुपये।
2. एक मोटर सायकल कीमती लगभग 50,000 रू की आरोपी से जप्त की गई।

🏆 *सराहनीय योगदान*
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी तराना संजय मण्डलोई, उनि बाबूलाल चौधरी, आर. 952 आदिराम, आर 93 संतोष पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |