थाना महाकाल पुलिस को मिली सफलता,जीआरपी थाना रतलाम क्षेत्र में हत्या का प्रयास का घटना का फरार आरोपी थाना महाकाल पुलिस की गिरफ्त में

थाना महाकाल पुलिस को मिली सफलता,जीआरपी थाना रतलाम क्षेत्र में हत्या का प्रयास का घटना का फरार आरोपी थाना महाकाल पुलिस की गिरफ्त में*।
🟣 *आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस व स्कूटी कुल कीमती लगभग 61,000 रू का जप्त*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सतेन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, अवैध शस्त्रों के कारोबार ,अवैध शस्त्रों से घटना करने वाले बदमाशों की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री अमरेन्द्र सिंह* नगर पुलिस अधीक्षक *सुश्री पल्लवी शुक्ला* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाकाल *श्री मुनेंद्र गौतम* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जीआरपी थाना रतलाम क्षेत्र में हत्या का प्रयास का घटना का फरार आरोपी को मय अवैध कट्टे पर जिंदा कारतूस के गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

🟣 *घटना का संक्षिप्त विवरण व पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
आज दिनांक 09.12.21 को मुखबिर से प्राप्त सुचना पर भुखीमाता रोड पर से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया पूछताछ करते संदिग्ध रतलाम जिले का निवासी होना पाया गया। उक्त संदिग्ध व्यक्ति की जामा तलाशी लेते एक देशी 315 बोर का कट्टा तथा दो जिन्दा कारतूस मिले जिसका लायसेंस नहीं होने पर आरोपी के विरुद्ध थाना महाकाल पर *अपराध क्रमांक 852/21 धारा 25 27 आर्म्स अधिनियम* के तहत दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया।
उक्त आरोपी से पूछताछ करते बताया गया कि दिनांक 08.12.2021 को जी.आर.पी थाना रतलाम क्षेत्र गुजराती चाल रेल्वे कालोनी तरफ अपने अन्य साथी के साथ मिल कर पुराने विवाद की रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से उसके द्वारा कट्टे से फायर किया व तलवार से वार कर घायल कर मौके से फरार होकर गिरफ्तारी से बचने के लिए भूखी माता रोड तरफ बैठना बताया गया।
*आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में थाना जीआरपी रतलाम को अवगत कराया गया*।

🟣 *जप्त माल मश्रुका*
1️⃣ 01 देशी कट्टा 315 बोर
2️⃣ 02 जिंदा कारतूस,
3️⃣ एक एक्टीवा वाहन, कुल कीमती लगभग 61,000 रू।

🏆 *सराहनीय भुमिका*
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उनि बल्लु मण्डलोई, उनि जंयत डामोर, प्रआर 454 सुमित सोनेने आरक्षक 1788 गोपाल सोलंकी, आरक्षक 1726 दीपाशु की सराहनीय भुमिका रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |