आज प्रभु श्री राम संग होगा जानकी विवाह, -पंचमी के दिन होने वाले आयोजन को लेकर चल रही तैयारियां -डांसी हनुमान मंदिर में गोधूलि बेला में होगाा आयोजन

शाजापुर। मंगल गीत व भजनों के दौर तथा गूंजती शहनाई के बीच भगवान श्री राम संग माता जानकी का विवाह आज रचाया जाएगा। डांसी हनुमान मंदिर में हो रहे इस आयोजन को लेकर तैयारियों का दौर चल रहा है। मंदिर की साज-सज्जा की जा रही है।

बुधवार को शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन यह आयोजन किया जाएगा। पं. कैलाशचंद्र जोशी ने बताया कि भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह रामायणजी के सबसे सुंदर प्रसंग में से एक है। प्रकृति के नियंता को ज्ञात था कि जीवन में चौदह वर्ष का वनवास और रावण जैसे असुर का वध धैर्य के वरण के बगैर संभव नहीं है। इसलिए श्रीराम जानकी का विवाह मुख्य रूप से यह एक बडे संघर्ष से पूर्व धैर्य वरण की घटना है।

अयोध्या की तर्ज पर होगा आयोजन

शास्त्रों के अनुसार पंचमी का यह वही दिन है जिस दिन भगवान श्रीराम ने सीता जी का ब्याह हुआ था। इस दिन अयोध्या में होने वाली राम-सीता विवाह आयोजन की तर्ज पर शाजापुर के नदी किनारे स्थित प्राचीन डांसी हनुमान मंदिर पर भी आयोजन किया जा रहा है। पं. जोशी ने बताया कि बुधवार सुबह पूजन-अभिषेक होगा। शाम को गोधूलि बेला में मंत्रोच्चारण के साथ श्री राम संग मां जानकी का विवाह किया जाएगा। इस दिवस मंदिर में विशेष साज-सज्जा की जाएगी। दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने बताया इस दिवस भगवान श्रीराम का विधिवत पूजन विवाह कराया जाए तो जीवन में सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |