इस खबर में देखे,कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर कहा क्या तैयारियां हुई,कलेक्टर ने क्या निर्देश किये जारी, कहा कहा हुआ कलेक्टर का भ्रमण

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की आशंका को देखते हुए संक्रमण से बचाव के लिए निर्देश जारी

शाजापुर 01 दिसंबर 2021/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने वर्तमान में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से उत्पन्न खतरे एवं उसके संक्रमण के विस्तारित होने के आशंका को दृष्टिगत रखते हुए सतर्कताएं बरतने तथा वेक्सीनेशन महाअभियान अंतर्गत 31 दिसंबर तक दूसरे डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के संबंध में निर्देश जारी किये हैं।
कलेक्टर श्री जैन ने वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम एवं नए वेरिएंट (ओमिक्रॉन) से फैलने वाले संक्रमण की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय कोविड–19 गाईडलाईन का पालन कराने एवं जिले में कोविड टीकाकरण के द्वितीय डोज लगाये जाने हेतु महाअभियान चलाकर 31 दिसंबर 2021 तक जिले में टीकाकरण के लक्ष्य हासिल करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर श्री जैन ने वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम एवं उसके नए वेरिएंट (ओमिक्रॉन) से फैलने वाले संक्रमण की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए विकासखंड स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर आदि पर संकट प्रबंधन समूह की बैठकों का आयोजन कर कोविड-19 से रोकथाम हेतु आवश्यक सुरक्षा उपाय आदि सुनिश्चित करने के लिए कहा है। समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुख्य नगरपालिका अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि मास्क वितरण कार्यक्रम आयोजन करें एवं कोविड-19 एवं उसके नए वेरिएंट से बचाव हेतु बरतने वाली सावधानियों एवं गाईडलाईन का प्रचार-प्रसार करें। इसके लिए अपने अधीनस्थ अमले का भी उपयोग करें।
कोविड-19 के लिए पूर्व में नियुक्त जोनल अधिकारी, आवंटित क्लस्टर / नगरीय निकाय अंतर्गत लगने ग्राम पंचायतों में संकट प्रबंधन समूह की बैठकों का आयोजन कराएं कोरोना वायरस के नए वेरिएंट की रोकथाम एवं बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों को साझा कर कोविड-19 टीकाकरण हेतु प्रेरित करें।
——
कोरोना से बचाव एवं जागरूकता के लिए
पुन: रोको-टोको अभियान शुरू करें- कलेक्टर श्री जैन
शाजापुर, 01 दिसंबर 2021/ कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के आने एवं संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने राजस्व, नगरपालिका, स्वास्थ्य एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे पुन: रोको-टोको अभियान शुरू कर सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क पहने हुए आए लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। कलेक्‍टर ने जिला, खण्ड एवं ग्राम स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक 02 दिसंबर को आयोजित करने के निर्देश दिये। बैठक में समूह सदस्यों के माध्यम से आमजनों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करें। अपर कलेक्टर को निर्देश दिये कि जिला मुख्यालय पर पुन: कोरोना सेल का गठन करें। सीएमएचओ टेस्ट की संख्या बढ़ाएं। सार्वजनिक स्थलों एवं बाजार में जहां भीड़-भाड़ ज्यादा रहती है, वहां भी टेस्टिंग के लिए दल तैनात करें।

कलेक्टर श्री जैन ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना के नए वेरिएंट की घातकता ज्यादा है, इसलिये डरना जरूरी है। सभी लोग कोरोना से बचने के लिए गाईड लाइन का पालन करें। सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क के नहीं आए। सोशल डिस्टेंस का पालन करें और टीका लगवाएं।
ऑक्सीजन संयंत्र एवं वार्डों का निरीक्षण
——–
शाजापुर, 01 दिसंबर 2021/ कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण से बचाव के लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज जिला चिकित्सालय में हाल ही में लगाए गए 960 एवं 200 एलपीएम के ऑक्सीजन संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्री अरूण भीमावद, सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, सिविल सर्जन डॉ. बीएल मैना, डॉ. आलोक सक्सेना, डॉ. एसडी जायसवाल सहित संकट प्रबंधन समूह के सदस्य श्री नवीन राठौर, श्री विजय जोशी भी उपस्थित थे।
इस दौरान ऑक्सीजन संयंत्रो को चलवाकर ऑक्सीजन के फ्लो को देखा गया। साथ ही संयंत्र के संबंध में जानकारी ली गई। इसके उपरांत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उपस्थितजनों ने कोरोना की संभावना को देखते हुए आने वाले मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था के लिए वार्डों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को कोरोना की संभावना को देखते हुए पूर्व से तैयारी रखने के निर्देश दिये।
——–
मक्सी एवं झोंकर की गलियों में घूमकर कलेक्टर ने लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया

शाजापुर, 01 दिसंबर 2021/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज कोरोना वैक्सीनेशन के द्वितीय डोज के लक्ष्य की पूर्ति के लिए मक्सी एवं ग्राम झोंकर की गलियों में घूमकर लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। कलेक्टर से प्रेरणा पाकर लोगों ने टीका भी लगवाया। मक्सी में कलेक्टर ने गलियों में घूमकर लोगों से उनके टीकाकरण की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने टीकाकरण के लक्ष्य की पूर्ति के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देश दिये कि वे 15 वार्डों के लिए 5 दल गठित करें। दल के सदस्य प्रत्येक घरों में जाकर लोगों से टीकाकरण की जानकारी लें तथा सदस्यों द्वारा दी गई जानकारी का वेबसाईट से सत्यापन भी करें।

इसी तरह झोंकर में भी कलेक्टर ने मोहल्लों में घूमकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। कलेक्टर ने स्थानीय हायरसेकेंडरी स्कूल के शिक्षक को बुलाकर निर्देश दिये कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ विद्यालय संचालित करें और सभी बच्चों को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहें। झोंकर की नई आबादी क्षेत्र में कलेक्टर की प्रेरणा से वकील खान ने प्रथम डोज लगवाया। वकील खान पूर्व में दल के सदस्यों से अन्य स्थान पर उपचार चलने के कारण टीका लगवाने में आना-कानी कर रहे थे।
इस दौरान सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, नायब तहसीलदार श्री बृजेश मालवीय, बीएमओ डॉ. भूदेव मेहता, झोंकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. गजराज सिंह राठौर भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |