शाजापुर कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाही ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती सुनीताबाई पद से पृथक

शाजापुर, 26 नवंबर 2021/ कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी श्री दिनेश जैन द्वारा जनपद पंचायत कालापीपल ग्राम पंचायत आगखेड़ी प्रधान श्रीमती सुनीताबाई पति श्री सुरेश कुमार को पदेन कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन नहीं करने के कारण तत्काल प्रभाव से ग्राम पंचायत प्रधान के पद से पृथक कर दिया गया है। सरपंच पद का कार्यकाल पूर्ण होने से वर्तमान में सरपंच को ग्राम पंचायत की प्रशासकीय समिति का प्रधान नियुक्त किया गया है, एवं पंचायत राज संचालनालय भोपाल के परिपत्र द्वारा कलेक्टर को विहित प्राधिकारी बनाया गया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कालापीपल के प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत आगखेड़ी प्रधान श्रीमती सुनिताबाई द्वारा मनरेगा पोर्टल की रिपोर्ट अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में 11 परिवारों के 16 सदस्यों को केवल 186 मानव दिवस का रोजगार दिया जाना पाया गया। जबकि उक्त ग्राम पंचायत का वार्षिक मानवदिवस का लक्ष्य 3543 तथा जुलाई 2021 तक का लक्ष्य 1665 के विरुद्ध प्रगति 11 प्रतिशत ही परिलक्षित हो रही हैं। ग्राम पंचायत के 202 जॉबकार्डघारी परिवारों में से केवल 11 जॉबकार्डधारी परिवारों को रोजगार प्रदाय किया गया, जो 5प्रतिशत हैं। ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक अनुसार ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा कार्य में रूचि नहीं लेने के कारण पुराने कार्यों को पूर्ण एवं नवीन कार्य स्वीकृत नहीं किये जा सके, जिसके कारण जरूरतमंद जॉबकार्डधारी मजदूरों को स्थानीय स्तर पर कोविड-19 के समय भी रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। जिसके लिए पूर्णतः ग्राम पंचायत के सरपंच उत्तरदायी हैं।
इसी तरह 14वां वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायत को राशि 35.70 लाख रूपये प्राप्त हुए, जिसके विरुद्ध राशि 5.26 लाख रूपये व्यय किया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा रूचि नहीं लेने के कारण 14वां वित्त आयोग एवं 15वां वित्त आयोग की राशि से कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया गया। सी. एम. हेल्पलाईन पर भी नाली निर्माण हेतु सरपंच के विरूद्ध शिकायत प्राप्त हुई हैं।

इस तरह ग्राम पंचायत आगखेड़ी प्रधान का उक्त कृत्य पदेन कर्तव्यों के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है, जिससे इनका पद पर बने रहना न्याय के सिद्धांत विपरीत है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |