शाजापुर में सीएम करेंगे 89 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, देखे कहा क्या होगा

89 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
—-
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan द्वारा 25 नवंबर 2021 को शाजापुर में प्रदेश में 5250 करोड़ रूपये लागत से निर्मित होने वाले 1500 मेगावॉट क्षमता के सोलर परियोजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा। कार्यक्रम स्थल पर ही मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शाजापुर जिले के 88.66 करोड़ रूपये लागत के 89 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान समारोह में शाजापुर जिले के 75.93 करोड़ रूपये लागत के 10 कार्य जिसमें शासकीय विधि महाविद्यालय भवन शाजापुर, संयुक्त तहसील कार्यालय भवन पोलायकलां व अवंतिपुर बड़ोदिया, शासकीय महाविद्यालय भवन मो. बड़ोदिया, शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय रनायल, वन स्टॉप सेंटर भवन शाजापुर, पिपल्यागुर्जर बेराज, नवीन पुलिस थाना मो. बड़ोदिया तथा शाजापुर ट्रामा सेंटर के समीप एवं पशु चिकित्सालय परिसर नई सड़क पर निर्मित डीलक्स सुलभ कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे।

इसी तरह मुख्यमंत्री द्वारा 12.73 करोड़ रूपये लागत से निर्मित होने वाले 13 कार्य जिसमें चीलर नदी सपरीपुरा पुल निर्माण, मॉ राजराजेश्वरी मंदिर परिसर प्राचीन बावड़ी का जीर्णोद्धार, वार्ड क्रमांक 13 एवं 28 में सीसी रोड, आरसीसी नाली एवं पुलिया का निर्माण, वार्ड 27 ज्योतिनगर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 26 में सीसी रोड निर्माण, कलेक्टर कार्यालय के सामने एबी रोड एवं सर्विस रोड के मध्य सौन्द्रर्यीकरण, शहर के मुख्य मार्ग एबी रोड के ट्रेफिक पाईंट, टंकी चौराहा, धोबी चौराहा, दुपाड़ा रोड तिराहा पर एडवांस सौलर ट्रेफिक सिग्नल निर्माण, एसडीआरएफ योजना अंतर्गत नाला निर्माण, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना तृतीय चरण के अंतर्गत विकास कार्य, जलजीवन मिशन अंतर्गत 29 रेट्रोफिटिंग कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 39 निर्माण कार्य, जिला पंचायत शाजापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मगरोला, मायापुर, रानीबडौद, निवालिया, भीलखेड़ी, जाबड़िया घरवास, बेरछादातार, जाबड़िया भील, खरदौनकलां के पंचायत भवन निर्माण कार्य तथा शाजापुर से बिजाना मार्ग का भूमि पूजन किया जायेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |