माधवनगर पुलिस को मिली सफलता,केन्ट आर.ओ. कंपनी के नकली पार्टस बेचने वाले एक आरोपी के विरुद्ध कॉपी राइट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

माधवनगर पुलिस को मिली सफलता,केन्ट आर.ओ. कंपनी के नकली पार्टस बेचने वाले एक आरोपी के विरुद्ध कॉपी राइट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
🔵 *केन्ट आर.ओ. कंपनी के नकली पार्ट्स कुल 51 नग कीमती लगभग 55,000 रू के जप्त*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में उज्जैन पुलिस द्वारा सभी तरह के अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्यावाही की जा रही है। इसी तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *डॉ रविन्द्र वर्मा* एवं नगर पुलिस अधीक्षक *श्री विनोद कुमार मीणा* के निर्देशन में थाना प्रभारी *श्री मनीष लोधा* मय पुलिस टीम द्वारा केन्ट आर.ओ के नकली पार्ट्स विक्रय करने वाले एक आरोपी को हिरासत में लेने सफलता प्राप्त की है।

🔵 *घटना का संक्षिप्त विवरण* —
दिनांक 19.11.21 को माधवनगर पुलिस पर प्राप्त शिकायत प्राप्त हुई की पाटीदार होम्स,पार्शवनाथ टावर उज्जैन में केन्ट आर.ओ. के नकली एवं हुबहू दिखने वाले पार्ट की ब्रिकी की जाकर कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जाकर आम जनता के साथ भी ठगी की जा रही है।

🔵 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
दिनाक 19.11.21 को ही शिकायत की जांच एवं तस्दीक के दौरान उक्त संस्थान पर दबिश दी गई व कैंट कंपनी के फिल्टर, मेंम्ब्रेन, यूव्ही, यूएफ मेम्ब्रेन, केंट कंपनी की मोटर को जांच अधिकारी द्वारा जांच की गई। जांच में उक्त सामान नकली होकर हुबहु केंन्ट कंपनी के सामान जैसा दिखने वाले पार्ट्स मिले उक्त कृत्य कॉपी राइट एक्ट के तहत दंडनीय होने से कैंट कंपनी के मोनो व टैग लगे हुए कुल 51 नग कीमती लगभग 55,000/ रूपये का जप्त किया गया।
उक्त नकली सामान कैंट प्युरिफायर कंपनी के नाम से विक्रय करना व कब्जे मे रखने पर से दुकान संचालक के विरुद्ध दिनांक 19.11.21 को धारा 51, 63 काँपीराईट एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया।

*आरोपी द्वारा उक्त सामान कहां से लाया जाता है एवं और किन-किन कंपनियों का नकली सामान विक्रय किया जाता है इसके संबंध में प्रथक से पूछताछ की जा रही है*

🔵 *जप्तशुदा मश्रुका*
1. इंलाईन सैडिमेंट फिल्टर – 33 नग
2. मेंम्ब्रेन 11 नग,
3. यूव्ही-03 नग,
4. यूएफ मेम्ब्रेन 02 नग
5. पंप – 02 नग
जिस पर कैंट कंपनी के मोनो व टैग लगे हुए *कुल 51 नग कीमती लगभग 55,000/ रूपये का जप्त किया गया*।

🔵 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी श्री मनीष लोधा, उ.नि. राहुल कांबले, आर. हेमंत, आर. विश्वपाल की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |