जिले की समस्त नगरीय सीमा क्षेत्र एवं समस्त ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीमा में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

शाजापुर, 18 नवम्बर 2021/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दिनेश जैन ने म.प्र. शासन गृह विभाग भोपाल द्वारा जारी निर्देशानुसार दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए समस्त नगरीय सीमा क्षेत्र जिला शाजापुर एवं समस्त ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीमा में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जैन द्वारा जारी आदेश अनुसार पूर्व में जारी समस्त प्रकार के प्रतिबन्धों को लागू किये जाने संबंधी विभिन्न प्रतिबंध आदेशो को निरस्त किया गया है। समस्त शासकीय सेवकों से अपेक्षा की गई है कि वह कोविड -19 टीको की दोनो डोज ले। समस्त कार्यालय प्रमुख ऐसे शासकीय सेवको के नाम सूचीबद्ध करें, जिनके द्वारा दोनों टीके नहीं लगाये गये है तथा उन्हें टीके लगवाना सुनिश्चित करें। समस्त स्कूलों, कॉलेजो, होस्टलों में कार्यरत प्राचार्य, शिक्षक, संचालक, स्टाफ तथा अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं से भी अपेक्षा की गई है कि वे कोविड 19 के टीके की दोनों डोज लगवाये। ऐसे स्टाफ, कर्मियो, छात्र-छात्राओं जिनके द्वारा दोनों टीके नहीं लगाए गए है, उन्हें दोनों टीके लगवाना प्राचार्य एवं संचालक सुनिश्चित करे। समस्त मार्केट प्लेस एवं मॉल के दुकानदारों तथा मेलों में दुकान लगाने वाले दुकानदारों से अपेक्षा की गई है कि वे कोविड-19 टीके की दोनों डोज लें। जिन दुकानदारों द्वारा दोनों टीके नहीं लगाए गए हैं, उन्हें दोनों लगवाना मार्केट एसोसियेशन, माल प्रबंधन, मेला आयोजक सुनिश्चित करे। समस्त सिनेमाहॉल, मल्टीप्लेक्स एवं थिएटर में स्टाफ को दोनों टीके लगवाना आवश्यक होगा। कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेसिंग आदि का पालन कराया जाना सुनिश्चित करे। उपरोक्त दिशा निर्देश में दोनो डोज लगाने से तात्पर्य है कि कोविड 19 की दोनो डोज लगा ली गई हो अथवा प्रथम डोज लगाने के बाद द्वितीय डोज लगाने की तिथि (ड्यू डेट) नही निकली हो। यह आदेश आज 18 नवम्बर 2021 से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |