आठ माह पूर्व चोरी हुआ मंदिर का मुकुट की घटना में राजगढ़ पुलिस ने चोर को धर दबोचा

*पुलिस की सतर्कता से चोरी गया मुकुट सहित आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता*
एसडीओपी राजगढ़ अंतरसिंह जमरा के मार्गदर्शन में चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है ।
दिनांक 23/02/ 2021 को फरियादी देवीसिंह पिता निर्भयसिंह सोंधिया उम्र 45 साल नि0 ग्राम गेहूंखेडी के द्वारा रिपोर्ट किया कि में दिनांक 23/01/21 को दोपहर 12:00 बजे अज्ञात व्यक्ति हमारे गांव आया और गांव में स्थित कृष्ण मंदिर में स्थापित मूर्तीयों पर कलर करने की कहकर मंदिर के फाटक खोलकर अंदर से भगवान की प्रतिमाओं पर लगे चांदी के मुकेट जिनका वजन करीब 500 ग्राम जो लगभग 15—20 साल पुराने थे जिनकी कीमती लगभग 15000/रू होगी मंदिर से चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 80/21 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस द्वारा अज्ञात चोर की तलाश कर ढूंढने के हर सार्थक प्रयास किए गए, एवं थाना के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा लगातार रात्रि गश्त करते हुए अज्ञात चोर को ढूंढने के हर संभव प्रयास किए गए व संदेहियों से पूछताछ भी की गई । पुलिस के द्वारा लगातार चोरियों को रोकने के प्रयास में उठाए गए कदम के कारण कस्बे में चोरी पर काफी अंकुश लगा है फिर भी पुलिस द्वारा आरोपी की पतारसी बंद नहीं की गई, पुलिस द्वारा अपने सूचना तंत्र को बनाए रखा जिस पर से सूचना मिलने पर उक्त चोरी करने का खुलासा करने में राजगढ़ कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।
अज्ञात चोर की तलाश के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति चांदी के मुकेट बेचने की फिराक में हैं। जिसको हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा जिसने अपना नाम रमेश सोनी उम्र 54 साल नि0 वार्ड क्र. 09 गांधी चौक लुहार मोहल्ला तलेन का होना बाताया उक्त आरोपी से बरामद मुकुटों के संबंध में पूछा तो उसने मुकुट ग्राम गेहूंखेडी के मंदिर से चोरी करना बातया। उक्त आरोपी से चोरी मुकुट विधिवत जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया बाद गिर. कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश गौड़, सउनि सोमनाथ भारती, सउनि हरीपुरी गोस्वामी, प्रआर 296 दिनेश गुर्जर, प्रआर. 539 शादाब खान की मुख्य भूमिका रही ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |