कुरावर पुलिस को मिली सफलता, नाबालिक के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

कुरावर- बालक बालिकाओं संबंधी अपराधों में लिप्त अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु जिला पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वही निर्देशों के परिपालन में थाना कुरावर की पुलिस टीम ने नाबालिक से बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है
थाना कुरावर में दिनांक 12.11.21 को नाबालिक पीडिता निवासी ग्राम मोयलिखुर्द द्वारा आरोपी रामकेश जाति अ.जा. निवासी मोयलिखुर्द के विरुद्ध थाना उपस्थित होकर स्वयं के साथ दिनांक 6.11.21 को घटित बलात्कार की घटना की रिपोर्ट करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक /21 धारा 376 भादवि 3/4 पोस्को एक्ट के पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
अपराध नाबालिक बालिका से बलात्कार का होने से तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कुरावर में पुलिस टीम गठित कर अपराधी की तलाश में लग गया, आरोपी की तलाश हेतु भारतेंदु शर्मा अनुविभागीय अधिकारी नरसिंहगढ़ के निर्देशन में थाना प्रभारी कुरावर के नेतृत्व में टीम गठित की तभी मुखबिर द्वारा बताया गया कि आरोपी रामकेश निवासी मोयलिखुर्द का बस स्टैंड पर बस से कहीं भागने की फिराक में है। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान बस स्टैंड कुरावर पर पहुंचा जहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर आरोपी के घर पर जाकर पता किया तो आरोपी पुलिस को देख कर भागने लगा हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ लिया नाम पता पूछने पर रामकेश उम्र 22 साल निवासी मोयलिखुर्द का होना बताया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरावर निरीक्षक आर0एस0शक्तावत, उपनिरीक्षक आर0एस0मालवीय , सउनि मेहरवान सिंह मेचन, आरक्षक भोपाल वर्मा, मुकेश मीना, नरेश यादव, पूजा मालवीय एवं सैनिक दुर्गाप्रसाद शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |