सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का कार्य करे कार्यकर्ता भाजपा की जिला बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा, बनाई आगामी कार्यक्रमो की योजना

शाजापुर। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा ऐसी विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है जिसके माध्यम से आम जनता को इसका खासा लाभ मिल सकता है। इन योजनाओं को पात्र हितग्रहियों तक पहुँचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता ऐसे परिवारों तक पहुचाने का कार्य करें जिन्हें इन योजनाओं की जरूरत है।

यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन सम्भाग प्रभारी कांतदेव सिंह ने कही। वे शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में बोल रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है ओर विश्व की सबसे बड़े राजनेतिक दल बनने का श्रेय भी कार्यकर्ताओ को ही जाता है। बात कोरोना काल मे कार्यकर्ताओ द्वारा किये गए सेवा कार्यो की हो या भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए कोई कार्य हो कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहता है। आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी कार्यकताओ को तैयार होना है और बूथ स्तर तक समिति बनाकर बूथ को जितना है। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता। इसी लिए सभी कार्यकर्ता अपने बूथ की जिम्मेदारी संभाले। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराडा ने बताया कि आगामी 15 नवम्बर को हमारे प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। जिसका प्रमुख कार्यक्रम भोपाल के जम्बूरी मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी रहने वाले है ओर इस कार्यक्रम में शाजापुर जिले से 58 बस से सैकड़ो कार्यकर्ता भोपाल पहुचेंगे। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर जिले में जोर शोर से तैयारी चल रही है। श्री कराडा ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को इस कार्यक्रम में पहुचने की अपील भी की है। बैठक में जिला महामन्त्री दिनेश शर्मा, विजयसिंह बैस भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष बराड़ा ने किया। बैठक में जिला पदाधिकारी एवं समस्त मण्डल अध्यक्ष एवं महामन्त्री उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |