अपराधिक गतिविधियों में लिप्त चार व्यक्ति निर्बंधित,जारी हुए आदेश,शाजापुर जिले के 4 थाना क्षेत्र के व्यक्तियों पर हुआ कार्यवाही

शाजापुर, 10 नवम्बर 2021/ जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त चार व्यक्तियो को 6-6 माह के लिए निर्बंधित किया है।
निर्बंधन आदेश जारी करते हुए जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री जैन ने विजय उर्फ पप्पु पिता कमलेश कुशवाह उम्र 25 वर्ष निवासी जाटपुरा अकोदिया मंडी थाना आकोदिया, कमल पिता रमेशचन्द राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पिपलोदा थाना सुनेरा, जितेन्द्र पिता हीरालाल उम्र 55 वर्ष निवासी सिरोलिया थाना मक्सी एवं कमल पिता जगन्नाथ कुशवाह उम्र 38 वर्ष निवासी दशहरा मैदान शाजापुर थाना कोतवाली शाजापुर को आदेश दिये हैं कि वे प्रत्येक 15 दिवस में एसडीएम न्यायालय/थाना प्रभारी के समक्ष अपनी उपस्थिति अनिवार्यत: देंगे तथा 6 माह की कालावधि तक प्रत्येक ऐसे अवागमन की पूर्व सूचना जिसमें वह अपने निवास, ग्राम या शहर से अन्यत्र प्रस्थान करते हैं तो एसडीएम/थाना प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर देंगे एवं मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 (1) (ग) किसी भी व्यक्ति के शरीर व संपत्ति को क्षति पहुंचाने के लिए प्रयुक्त होने वाले किसी पदार्थ/शस्त्र को कब्जे में नहीं रखेंगे व उपयोग में नहीं लायेंगे। सभी को आदेशित किया गया है कि आम नागरिक की तरह शांति एवं सदाचार बनाए रखेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |