सारंगपुर पुलिस की कार्यवाही,वृद्ध पिता का पालन पोषण ना करने और घर से निकालने वाले एक बेटे पर बड़ी कार्यवाही, देखें वीडियो क्या बोले प्रभारी

सारंगपुर पुलिस की कार्यवाही,वृद्ध पिता का पालन पोषण ना करने और घर से निकालने वाले एक बेटे पर थाना सारंगपुर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही


जिला राजगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में वृद्ध माता-पिता का पालन पोषण ना करने व घर से निकालने वाले पर कार्यवाही एवं घरेलू हिंसा पर लगाम कसने हेतु निर्देशित किया गया है ।
इसी क्रम में थाना सारंगपुर पुलिस ने एसडीओपी सारंगपुर के मार्गदर्शन में वृद्ध पिता का पालन पोषण ना करने वाले और अपने ही घर से निकालकर भगा देने वाले 01 लड़के व बहू के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है ।
दिनांक 10.11. 2021 को फरियादी फूलचंद पिता प्रभुलाल जोशी उम्र 68 साल निवासी अमंनखेल,सारंगपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट कर बताया कि 01 महीने पहले मेरे छोटे बेटे व उसकी बीवी व मेरी पत्नी निर्मला ने गली गालोच कर व लड़ झगड़कर मुझे घर से बाहर निकाल दिया एवं खाना देना भी बंद कर दिया में एक महीने से पूजा पाठ कर व जूते चप्पल बेचकर अपना जीवन यापन कर रहा था एवं मेरे जूते चप्पल वाले ठेले पर ही सो रहा था व मेरा बड़ा लड़का मुझे खाना खिलाता था दिनांक 10.11.21 को जब मेरी बड़ी बहू ने खाने के लिए बुलाया तो मेरे बेटे व बहू व पत्नी निर्मला ने फिर से मेरे साथ लड़ाई झगडा व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी फरियादिया की रिपोर्ट को थाना प्रभारी सारंगपुर निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय द्वारा गंभीरता से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया बाद फरियादी की रिपोर्ट पर उसके छोटे लड़के संदीप, उसकी पत्नी निर्मला व उसकी छोटी बहू अनीता के विरुद्ध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि एवं 24 अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सारंगपुर एवं उनकी टीम उपनिरी गुंजा, उप निरीक्षक अभय सिंह, आर. 862 पूजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |