शाजापुर कलेक्टर की अभिनव पहल,पेंशन हितग्राहियों को पेंशन पाने के लिए अब चलकर बैंक तक नही जाना पड़ेगा,घर बैठे मिलेगी पेंशन, देखें सबसे खास खबर

हर महीने 7 से 13 तारीख के बीच सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहयों को घर पर ही पेंशन की राशि मिलेगी
पेंशन हितग्राहियों को पेंशन पाने के लिए अब चलकर बैंक तक नही जाना पड़ेगा
शाजापुर, 03 नवंबर 2021/ जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहयों को हर महीने 7 से 13 तारीख के बीच घर पर ही पेंशन की राशि मिलेगी। यह अभिनव एवं अनुकरणीय कार्य शाजापुर जिले में कलेक्टर श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
इस संबंध में कलेक्टर श्री जैन ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रबंधक एवं ग्रामीण डाक सेवक को पत्र लिखकर निर्देशि किया है कि आवंटित ग्राम पंचायतो में प्रतिमाह 07 से 13 तारीख के बीच (अवकाश के दिनों में अगले कार्य दिवस) जिले के दिव्यांगो, वृद्धजनों, कल्याणी आदि योजनाओं की पेंशनर्स को प्रतिमाह आधार नम्बर/थम्ब से पेंशन राशि का भुगतान करना सुनिश्चित करें। साथ ही हितग्राहियों को बताये कि उन्हें कितना भुगतान किया गया है और कितनी राशि शेष है। जिला मैनेजर प्रतिमाह भुगतान उपरांत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। भुगतान में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है या भुगतान करने में विलम्ब अथवा टलमटोल किया जाता है तो संबंधितो के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने बताया कि सामाजिक न्याय विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित हो रही है, जिसमें सिंगल क्लिक के माध्यम से भोपाल से 600 रूपये प्रतिमाह हितग्राहियों के बैंक खातो में राशि जमा की जाती है। हितग्राहियों को राशि निकालने के लिए ग्राम पंचायत से दूर न जाना पड़े, इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से किसी भी बैंक खाते से राशि निकालने व आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर एड कराने की सुविधा है। आधार से मोबाईल नम्बर जोड़ने के लिए 50 रूपये का शुल्क निर्धारित है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा जिले की चारो जनपद पंचायतो की एक-एक ग्राम पंचायत में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में पूर्व में कैम्प आयोजित किये गए थे, जिनके परिणाम अच्छे रहे। इससे पेंशन हितग्राहियों को कॉफी सुविधा महसूस हुई। इसे देखते हुए अब यह योजना सम्पूर्ण जिलें लागू की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |