माफियाओं के विरूद्ध जारी अभियान के तहत उज्जैन पुलिस प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही

🟣 *थाना भैरुगढ क्षेत्र के एक बदमाश के दो मंजिला अवैध मकान को किया ध्वस्त*।
🟣 *बदमाश के विरुद्ध थाना भैरुगढ में कुल 11 अपराध पंजीबद्ध*।

उज्जैन कलेक्टर महोदय *श्री आशीष सिंह* व पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री अमरेंद्र सिंह* , नगर पुलिस अधीक्षक *श्री ए.आर नेगी* के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी भैरुगढ *श्री प्रवीण पाठक* के नेतृत्व में पुलिस बल, नगरनिगम, राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य शासन के निर्देशों के पालन में आदतन गुंडे बदमाश, भू माफिया, मिलावटखोर, चिटफंड कारोबारियो एवं सुदखोरो के विरुद्ध माफिया अभियान के अंतर्गत थाना भैरुगढ क्षेत्र के एक बदमाश द्वारा अवैध निर्माण व अतिक्रमण कर अवैध गतिविधिया संचालित कि जा रही थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 28.10.2021 को पुलिस/प्रशासन व राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कराया गया।

🔹 *गुंडा/बदमाश का अपराधिक रिकार्ड* —
गुंडा/बदमाश पर उज्जैन शहर के थाना भैरुगढ में आबकारी एक्ट, जुआ अधिनियम, मारपीट, सदोष अवरोध, गृह अतिचार,गाली गलौज,लूट, आपराधीक षडयंत्र, संपत्ति उद्दापित करना व अवैध वसूली जैसी विभिन्न धाराओ में *कुल 11* अपराध पंजीबद्ध है व आरोपी के विरुद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी जा चुकी है।

🟣 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी भैरुगढ श्री प्रवीण पाठक, सउनि रतन सिंह, उपस्थित समस्त थाना बल व पुलिस लाईन बल की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |