शाजापुर में जनसुनवाई में 70 आवेदन प्राप्त जनसुनवाई में अनुपस्थित 5 जिला अधिकारियों को नोटिस

शाजापुर-
मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जनसुनवाई में मुख्य रूप से ग्राम बिजाना के अनोखीलाल ने निजी भूमि पर कब्जा दिलाने, बावड़ीखेड़ा के राजकुमार ने सोसायटी से खाद दिलाने, तिंगजपुर के मोहनलाल ने खेत से पानी निकासी करवाने, बुडलाय के यशवंत सिंह चौहान ने संबंल योजना अंतर्गत राशि प्रदान करने, मो.बड़ोदिया के वल्लभ पाटीदार ने विकलांगता पेंशन दिलाने, दिल्लोद के ग्रामीणों ने सोयाबीन फसल की मुआवजा राशि दिलाने, देहरीपाल के कमलसिंह ने बीपीएल राशनकार्ड बनवाने एवं बेरछादातार के किसानों ने केसीसी की राशि दिलाने सहित अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न प्रकार की शिकायतों एवं समस्याओं के आवेदन दिये गये।
———-
सभी जिला अधिकारी जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें- कलेक्टर श्री जैन
——–
कलेक्टर श्री जैन ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली जनसुनवाई में सभी जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी समय पर जनसुनवाई शुरू होने के 5 मिनट पूर्व कक्ष में उपस्थित हो जाए। कलेक्टर श्री जैन ने आज जनसुनवाई में अनुपस्थित 5 जिला अधिकारियों जिसमें सीएमएचओ, उपायुक्त सहकारिता, सहायक संचालक मत्स्य, उपसंचालक कृषि, उद्यानिकी एवं पशु चिकित्सा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |