रसोई गैस का दुरुपयोग पकड़ा

उज्जैन 19 अक्टूबर।कलेक्टर श्री आशीषसिंह के निर्देश पर रामवासा उज्जैन में स्थित केशर ढाबा एवं रेस्टोरेंट, कुशवाह रेस्टोरेंट में रसोई गैस सिलेंडर दुरपयोग की जांच कार्यवाही की गई। जांच दौरान केशर ढाबा एवं रेस्टोरेंट में व्यवसायिक गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाना पाया गया तथा *कुशवाह रेस्टोरेंट में रसोई गैस सिलेंडर से विक्रयार्थ चाय, समोसा बनाया जाना पाया गया।*
कुशवाह रेस्टोरेंट मालिक संजय पिता जगदीश द्वारा रसोई गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने के कारण *hpcl कंपनी के 2 गैस सिलेंडर को जप्त* किया गया तथा रेस्टोरेंट मालिक *संजय पिता श्री जगदीश निवासी रामवासा उज्जैन के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जांच दल सदस्य:-
श्री एस.आर. बर्डे सहायक आपूर्ति अधिकारी उज्जैन, श्री चंद्रशेखर बरोड़ कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी उज्जैन, श्री नागेश दाहिमा कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी उज्जैन। उक्त जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एम एल मारू द्वारा दी गई ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |