उज्जैन जिले की नागदा पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

❇️ *नागदा बाईपास रोड पर नवकार टॉयर एन्ड लुब्रिकेन्ट से हुए टॉयर चोरी का खुलासा*।
❇️ *आरोपियों से लगभग 4,00,000/- लाख रु. के टायर किए बरामद*।
❇️ *गुजरात के गोधरा से एक आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में*।
❇️ *एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, बाकी छह आरोपी फरार*।
पुलिस अधिक्षक उज्जैन *श्री सतेन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अति. पुलिस अधिक्षक(ग्रामीण) *श्री आकाश भूरिया* व नगर पुलिस अधीक्षक *श्री मनोज रत्नाकर* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागदा *श्री श्याम चंद्र शर्मा* के नेतृत्व में लूट व चोरी जैसी बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर रखते हुए उन पर लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में —

❇️ *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 10.9.21 को फरियादी द्वारा थाना नागदा पर रिपोर्ट की गई कि बायपास पर ग्राम रत्नीयाखेडी चोराहे पर नवकार टाँयर एन्ड लुब्रिकेन्ट के नाम से दुकान है। गुरुवार दिनाक 9.9.21 कि रात करिबन 8.00 बजे दुकान पर ताला लगाकर फरियादी अपने घर चला गया था। अगले दिन सुबह 8.15 बजे जब दुकान पर गया तो देखा कि दुकान के शटर के दोनो तरफ के नकुचे टूटे हुये थे। फरियादी ने अपने मित्र को फोन कर दुकान पर बुलाया। फरियादी व उसके साथी ने दुकान के अन्दर जाकर देखा तो ट्रक के टायर, कार के टायर, टेक्ट्रर के अगले टायर, मोटर सायकल के टाँयर, कुल अनुमानित कीमती लगभग ₹5,00,000 लाख रूपए के टायर दुकान से गायब थे,कोई अज्ञात बदमाश रात्री में दुकान के शटर के दोनों तरफ के नकुचे तोड कर चोरी कर ले गया है। जिस पर से थाना नागदा में अप.क्र. 702/21 धारा 457,380 भादवि पंजीबध कर विवेचना में लिया गया।

❇️ *पुलिस की कार्यवाही*- दिनाक 10.9.2021 के सुबह थाना नागदा क्षेत्र के बायपास पर ग्राम रत्नीयाखेडी चौराहे पर नवकार टाँयर एन्ड लुब्रिकेन्ट नाम की एजेंसी में टायर चोरी की सूचना लगते ही एसडीओपी नागदा व थाना प्रभारी नागदा मय बल के घटनास्थल पर तत्काल पहुचे, घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर दुकान के सभी सीसीटीवी फुटेज चेक कर वह आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पतारसी हेतु हर संभव प्रयास किया गया एवं साइबर टीम को भी जुटाया गया। फरियादी के दुकान में लगे सी.सी.टी.वी फुटेज के आधार पर आरोपियों के नाम पते ट्रेस कर दिनाक 6.10.21 को टीम गोधरा गुजरात रवाना हुई । गोधरा पहुच कर संदेही आरोपी की तलाश आरोपी को स्थानीय पुलिस कि मदद से अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करते जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उज्जैन लाया गया, वह माननीय न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर अन्य छह अंतर राज्य चोरी के गिरोह के आरोपियों को चिन्हित किया गया ,जो कि फरार है। उनकी तलाश जारी है।

❇️ *अपराधिक रिकार्ड*
*पहले आरोपी* पर पूर्व में गुजरात व मध्यप्रदेश के बड़वानी , इंदौर ,उज्जैन जिले के थानों पर चोरी, गृह अतीचार, चोरी व लूट का प्रयोजन बनाते *कुल 6 अपराध* पंजीबद्ध है।

*दूसरे आरोपी* पर पूर्व में गुजरात व मध्यप्रदेश के उज्जैन इंदौर बड़वानी जिले में चोरी , गृह अतिचार जैसी धाराओं में *कुल 5 अपराध* पंजीबद्ध है।

*तीसरे आरोपी* पर पूर्व में गुजरात व मध्यप्रदेश के उज्जैन व बड़वानी जिले में चोरी व ग्रह अतिचार जैसी धाराओं में *कुल तीन अपराध* पंजीबद्ध है।

*चौथे आरोपी* पर पूर्व में थाना नागदा पर चोरी व ग्रह विचार जैसी धाराओं में कुल एक अपराध पंजीबद्ध है।

*पांचवे आरोपी* पर थाना नागदा पर चोरी व ग्रह अतिचार की धाराओं में कुल एक अपराध पंजीबद्ध है

*छठे आरोपी* पर थाना नागदा पर चोरी व ग्रह अतिचार की धाराओं में कुल एक अपराध पंजीबद्ध है

*सातवे आरोपी* पर थाना नागदा पर चोरी व ग्रह अतिचार की धाराओं में कुल एक अपराध पंजीबद्ध है।

❇️ *जप्त शुदा सामग्री*
आरोपी से चोरी गए टायरों में से *101 टायर कीमती लगभग ₹400000/- लाख रूपए* बरामद

❇️ *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी नागदा श्री श्याम चंद्र शर्मा, उप निरीक्षक राजेश कलमी, उप निरीक्षक प्रतीक यादव, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश सोनगरा, प्रधान आरक्षक दिनेश गुर्जर, प्रधान आरक्षक राजपाल सिंह, प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील बेस, आरक्षक हरि ओम, आरक्षक सुखदेव आरक्षक मनोहर व उपस्थित समस्त पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |