शाजापुर कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न,कलेक्टर ने कार्यवाही करने के निर्देश दिए

शाजापुर, 18 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में आज राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश, प्रभारी भू अभिलेख अधीक्षक श्री अकलेश मालवीय सहित वर्चुअल रूप से अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री प्रकाश कस्बे, पीओ डूडा श्री भूपेंद्र दीक्षित, नगर पालिका एवं नगर परिषद सीएमओ, जनपद पंचायत सीईओ, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि राजस्व शुद्धिकरण अभियान 1 नवंबर 2021 से 15 नवंबर 2021 तक चलाया जायेगा। इस हेतु उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के पूर्व त्रुटियों का चिन्हांकन कर समय सीमा में इन त्रुटियों में सुधार किया जाना है, इसके लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिये। इस दौरान राजस्व के कार्य 6 माह से अधिक के प्रकरणों के निराकरण, राजस्व वसूली समय पर पूर्ण करने, वेब जीआईएस का सही उपयोग के अंतर्गत रेवेन्यू अकाउंटिंग सिस्टम से भू-राजस्व की वसूली ऑनलाइन को किसान स्वयं करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बंधक मॉड्यूल अंतर्गत बैंक से प्राप्त बंधक के प्रकरण ऑनलाइन सीधे बैंक के माध्यम से प्राप्त हो एवं ऑफलाइन प्रकरण नहीं बनाने तथा आरसीएमएस में भी ऑनलाइन आवेदन लिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान 300 दिवस से अधिक के लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का तत्काल निराकरण करने, विधानसभा आश्वासन का जवाब समय से भेजने, आबादी सर्वे के कार्य की सभी निचले स्टाफ को समय से ट्रेनिग दे कर कार्य प्रारंभ करवाने, सीएम-पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत सभी पात्र हितग्राही का शत-प्रतिशत सत्यापन पूर्ण किया जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मोबाइल टावर हेतु लाइसेंस जारी करने, गैर कृषि योग्य भूमि के प्रकरणों में पुन: र्निर्धारण की कार्यवाही करने आदि के निर्देश दिये।

इस अवसर पर राजस्व अधिकारियों को चिटफंड कंपनियों पर कार्यवाही करने, भू माफियाओं का चिन्हांकन कर उन पर कार्यवाही करने, खाद्य सामग्रियों की जाँच कर मिलावट करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। नगरपालिका एवं नगर परिषद सीएमओ को स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम अंतर्गत साफ-सफाई करवाने तथा डेंगू की रोकथाम हेतु लार्वा नष्टिकरण के लिए सघन अभियान चलाकर दवाई का छिड़काव करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री जैन ने जनपद सीईओ को वैक्सीनेशन के द्वितीय डोज से छूटे हुए लोगों का सर्वेक्षण कराकर उनका टीकाकरण कराने के निर्देश दिये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |