नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी का संशोधित आदेश

शाजापुर, 08 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का संशोधित नियुक्ति आदेश जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका शाजापुर के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जैन स्वयं रिटर्निंग अधिकारी रहेंगे तथा अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय व अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। अपर कलेक्टर श्रीमती राय पार्षद पद के लिए वार्ड क्रमांक 01 से 14 तक एवं रिटर्निंग अधिकारी की अनुपस्थिति में अध्यक्ष पद के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगी। अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश पार्षद पद के लिए वार्ड क्रमांक 15 से 29 तक के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगी।

इसी तरह नगर पालिका शुजालपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रकाश कस्बे को रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार श्री पंकज पवैया तथा अनुविभागीय अधिकारी जलसंसाधन श्री परिक्षित कनाश को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। पार्षद पद के लिए वार्ड क्रमांक 01 से 12 के लिए श्री पवैया एवं वार्ड क्रमांक 13 से 25 तक के लिए श्री परिक्षित कनाश नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। श्री पवैया रिटर्निंग अधिकारी की अनुपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। इसी तरह नगर परिषद मक्सी के लिए तहसीलदार श्री राजाराम करजरे को रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार श्री संदीप इवने को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। पार्षद पद के लिए वार्ड क्रमांक 01 से 15 के लिए व रिटर्निंग अधिकारी की अनुपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए श्री संदीप इवने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।

नगर परिषद अकोदिया के लिए तहसीलदार शुजालपुर श्री राकेश खजूरिया को रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार श्री मुकेश सांवले को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। पार्षद पद के लिए वार्ड क्रमांक 01 से 15 के लिए व रिटर्निंग अधिकारी की अनुपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए श्री सांवले नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। नगर परिषद पोलायकलां के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव को रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार श्री संदीप श्रीवास्तव को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। पार्षद पद के लिए वार्ड क्रमांक 01 से 15 के लिए व रिटर्निंग अधिकारी की अनुपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए श्री श्रीवास्तव नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे तथा नगर परिषद पानखेड़ी (कालापीपल) के लिए तहसीलदार कालापीपल श्री रमेश सिसोदिया को रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार श्री शत्रुघ्न चतुर्वेदी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। पार्षद पद के लिए वार्ड क्रमांक 01 से 15 के लिए व रिटर्निंग अधिकारी की अनुपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए श्री चतुर्वेदी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |