खेत तालाब से अच्छा फायदा मिल रहा है मंगलाज एवं खेड़ावद के किसानों ने अपने खेतों में 175 से अधिक खेत तालाब बनाएं

शाजापुर, 08 अक्टूबर 2021/ खेतों में प्लास्टिक लायनिंग आफ फोर्म पोन्ड (खेत तालाब) के निर्माण से हमको अच्छा फायदा मिल रहा है। यह बात मंगलाज के किसान श्याम कुमार-तोलाराम पाटीदार, राजेन्द्र कुमार-सिद्धनाथ पाटीदार, खामसिंह पिता मांगीलाल ने कलेक्टर श्री दिनेश जैन को बतायी। कलेक्टर श्री जैन ने आज कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के कार्य के निरीक्षण के उद्देश्य से ग्राम मंगलाज आए थे। कलेक्टर ने किसानों द्वारा निर्मित किये गये खेत तालाब का अवलोकन भी किया। यहां किसानों से कलेक्टर श्री जैन ने खेती किसानी के कार्य के बारे में चर्चा भी की।

किसानों ने बताया कि मंगलाज और खेड़ावद क्षेत्र में लगभग 175 से अधिक किसानों ने अपने खेतों में खेत तालाब बनाए हैं। इन खेत तालाबों से किसानों को बहुत अच्छा फायदा मिल रहा है। खेत तालाब से खरीफ सीजन में वर्षा की खेच के समय भी खेत तालाबों से फसलों को पानी दिया जाता है। वही रबी सीजन में फसलों के लिए इस संचित पानी का उपयोग किया जाता है। खेत तालाब बनाने के पहले रबी सीजन में फसल लेने में बड़ी दिक्कत होती थी। नलकूपों में गर्मी के सीजन में पानी खत्म हो जाता है। खेत तालाब बनने से बड़ी राहत मिली है। खेत तालाब बनाने की पद्धति हम लोगों ने महाराष्ट्र से सीखी है। खेत तलाब में पानी वर्षा के दौरान कुओं से एवं आसपास बहने वाले नालों से पानी लेकर खेत तालाबों में डाला जाता है। इस तरह से खेत तालाब में पानी भरने से खेतों में वर्षा के पानी भर जाने की समस्या का समाधान हो गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |