माह के प्रथम कार्य दिवस पर वंदे मातरम एवं जन-गण-मन का गायन बेस्ट एम्प्लाय ऑफ द मंथ के लिए छ: अधिकारी-कर्मचारी पुरस्‍कृत


शाजापुर, 01 अक्टूबर 2021/ राज्य शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम कार्य दिवस आज 01 अक्टूबर को शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में शासकीय कार्य प्रारंभ करने के पूर्व कलेक्टर श्री दिनेश जैन की उपस्थिति में सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम् तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन गाया। इसके पूर्व कलेक्टर श्री जैन ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया।
छ: शासकीय सेवक हुए पुरस्कृत
जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिमाह पुरस्कृत किया जाता है। माह सितंबर के कार्यो की समीक्षा के आधार पर बेहतर कार्यों के लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के व्याख्याता श्री जोगेन्द्र भारती, जनसंपर्क कार्यालय के संचार सहायक ग्रेड-3 श्री राम कुमार उइके, कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 श्री हर्षवर्धनसिंह सेंगर, सहायक ग्रेड-3 श्री हरिओम राठौर, भृत्य श्री नंदकिशोर वर्मा को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर NH 52 पर कंटेनर और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत     |     भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता हुई आयोजित     |     मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिगों ने मिलकर की वारदात     |     गुना में नगर पालिका की टीम ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदार हुए आक्रोशित     |     प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले हुआ हादसा, ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे     |     श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल..     |     धार के गणपति घाट पर दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर ,लगी आग     |     गुना में महिला शिक्षक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला     |     मुरैना में नदी में नहाने उतरा युवक डूबा, हुई मौत     |     इंदौर में गणेश उत्सव की धूम: राजवाड़ा पर विशेष पूजा के साथ गजानन का हुआ आगमन     |