वैक्सीनेशन के चतुर्थ महाअभियान में किये जा रहे टीकाकरण कार्य का कलेक्टर ने निरीक्षण किया

शाजापुर, 27 सितंबर 2021/ कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव के लिए किये जा रहे वैक्सीनेशन के तहत आज चलाये गये चतुर्थ महाअभियान में किये जा रहे टीकाकरण कार्य का कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आज ग्राम टुकराना, सुनेरा, उकावता एवं अलीसरखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने वैक्सीनेशन से बचे हुए लोगों का घर से बुलाकर टीकाकरण करने के लिए कहा। इसके बाद भी यदि टीका लगवाने नहीं आ पा रहे हैं तो उन्हें घर जाकर टीका लगाने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने ग्राम पंचायत जीआरएस एवं सचिव को निर्देश दिये कि टीकाकरण से छूटे हुए लोगों की सूची कारण सहित उपलब्ध कराएं। साथ ही जिन लोगों द्वारा टीका नहीं लगवाया जा रहा है उन्हें घर जाकर समझाएं कि उनके टीका नहीं लगवाने से अन्य लोगों पर भी खतरा हो सकता है। टीकाकरण में लापरवाही करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. राजू निदारिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दीपक पिप्पल, टुकराना एवं सुनेरा में उकावता में प्रभारी तहसीलदार मो. बड़ोदिया श्री आकाश शर्मा, ग्राम अलीसरखेड़ा में प्रभारी तहसीलदार गुलाना श्री संदीप ईवने भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |