जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में महंगाई को लेकर शाजापुर में कांग्रेस ने दिया धरना,सौंपा ज्ञापन

शाजापुर। महंगाई का पल्लू पकड़कर सत्ता हथियाने वाली सत्ताधारी पार्टी ने आज खुद महंगाई को रिकार्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। आम आदमी के पास न रोजगार है और न महंगाई में जीवन व्यतीत करने का साधन और हमारे प्रदेश के मुखिया प्रदेश को अमेरिका से भी अच्छा बता रहे हैं। क्योंकि जब कांग्रेस का शासन था तब महंगाई डायन हुआ करती थी और आज जब इनके कार्यकाल में महंगाई बढ़ी है तो वह डार्लिंग हो गई है।


यह बात कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी ने महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित धरना आंदोलन को संबोेधित करते हुए कही। श्री चौधरी ने कहा कि आज युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया-डिजिटल इंडिया करते नहीं थकते। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो महज 15 माह के कार्यकाल में ही कई गौशालाएं खोल दी थी, लेकिन आज गौ माता सड़क पर दर-दर भटक रही है। वहीें खरीद फरोख्त कर बनाई गई सरकार के राज में आज व्यापारी, मजदूर, किसान सभी परेशान हो रहे हैं। किसानों को अपनी फसलों का सही दाम तक नहीं मिल पा रहा है। धरना आंदोलन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने कहा कि कोरोना काल में कितने लोगों की मौत इस सरकार की लापरवाही से हुई है उन आंकड़ों को छुपाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि कोविड के कारण जान गंवाने वाले परिवारों को तत्काल पर्याप्त मुआवजा दिया जाए ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। कांग्रेस की न्याय योजना लागू की जाए तथा सभी पीड़ित परिवारों को 7500 रू. महीना दिया जाए। आज इस सरकार ने डीजल और रसोई गैस पर इतनी एक्साईज ड्यूटी बढ़ा दी है कि आम आदमी को डीजल पेट्रोल खरीदने में पसीना आ रहा है। जहां सरकार रोजगार की बात कर रही है वहीं सरकार की मनरेगा योजना में ही लोगो को रोजगार नहीं दिया जा रहा। उस पर किसानों पर तीन काले कानून लादकर प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। इन्हें भी तत्काल वापस लिया जाए। श्री सिंह ने मांग की कि पेगासस जासूसी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट से कराई जाए। सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को तत्काल आर्थिक पैकेज दिए जाएं, महंगाई कम करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएं और युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार सुनिश्चित कार्य योजना बनाए। धरना आंदोलन को जिला पंचायत सदस्य राजकुमार कराड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य नरेश कप्तान, मो बड़ोदिया जनपद पंचायत अध्यक्ष अजबसिंह पंवार, बालकृष्ण चतुर्वेदी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खरखरे, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मटोलिया, रामू सराफ सरपंच अमरसिह गुर्जर, वीरेंद्र व्यास, कार्यकारी जिलाध्यक्ष याकूब खान, जहीर बिट्टा, भोजराज पंवार, कालापीपल ब्लॉक कांग्र्रेस अध्यक्ष बाबलाल सोनी, हाजी मुन्ना पठान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष वाजिद अली शाह, विनीत दीक्षित ने संबोधित किया। इस अवसर पर एलम सिंह, गौरव परमार, पार्षद राजेश पारछे, मूसा आजम खान, मंगलसिंह राठौर, हिरेंद्र सिंह, आईटीसेल जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य कमल मालवीय, मंगलसिंह राठौर, महेश बराड़ा, सोहेल खान, शादाब खान, सेवादल शहर अध्यक्ष साजिद कुरैशी, मनोज रिणवा, कमरूद्दीन मेव, राजेंद्रसिंह सिसौदिया, चंदर सिंह, रामनारायण कुशवाह, आजाद खान आदि उपद्यिस्थत थे। कार्यक्रम का संचालन विनीत वाजपेयी ने किया तथा आभार जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद शर्मा ने माना।
9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना के नेतृत्व में 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन शाजापुर तहसीलदार को सौंपा गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |