कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं सुनी शाजापुर में जनसुनवाई में 47 आवेदन प्राप्त

शाजापुर, 21 सितम्बर 2021/ मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने ने आज आमजन की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री अजीत श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

जनसुनवाई में मुख्य रूप से पचोला बनहल के मांगीलाल ने फसल बीमा की राशि दिलाने, डूंगलाय की राधिका ने नर्सिंग कोर्स की फीस माफ करने, शाजापुर की नुशरत बी ने विधवा पेंशन दिलाने, टुंगनी के मानसिंह ने पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने, उगली की लक्ष्मी बाई ने परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करने व सुनीता ने आर्थिक सहायता प्रदान करने, खेरखेड़ी की गीताबाई ने केसीसी ऋण माफ करने, कोहाड़िया के गोरीलाल ने मकान क्षतिग्रस्त होने से आर्थिक सहायता प्रदान करने, तिलावद के कन्हैयालाल ने खाद-बीज के लिए खाता खुलवाने, चौहानी के अर्जुनसिंह ने फसल बीमा की राशि प्रदान करने, कोहड़िया के बापू ने वृद्धावस्था पेंशन चालू करवाने सहित अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न प्रकार की शिकायतों एवं समस्याओं के आवेदन दिये गये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |